Hindi News

indianarrative

Gupt Navratri:इन राशि वालों की नैया पार लगाएंगे गुप्‍त नवरात्रि,हर काम में मिलेगी सफलता

Gupt Navratri 2023

Gupt Navratri 2023: हिंदू पंचांग के मुटबैक माघ मास के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्‍त नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं। इस साल 22 जनवरी 2023, रविवार से गुप्‍त नवरात्रि शुरू हो रही हैं। मां दुर्गा के 9 अवतारों की विशेष पूजा-पाठ का यह समय इस बार ज्‍योतिष शास्‍त्र (Astrology) की नजर से भी बेहद अहम होने जा रहा है। 22 जनवरी से 30 जनवरी तक का गुप्‍त नवरात्रि का यह समय कुछ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को यह समय सफलता और धन देगा।

गुप्‍त नवरात्रि में चमकेगी इन राशि वालों की किस्‍मत

मेष राशि: मेष राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में हैं, उनका इंतजार खत्‍म होगा। वहीं कामकाजी लोगों को करियर में तरक्‍की मिल सकती है। नई नौकरी मिल सकती है, यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि: नौकरी-व्‍यापार में उन्‍नति मिलेगी। आप नए कपड़े, गहने खरीद कर सकते हैं। व्‍यापार में तेजी रहेगी। परिवार, दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे।आपको गिफ्ट मिल सकते हैं। कोई बड़ी इच्‍छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक राशि: कोई सुखद सूचना आपका दिल खुश कर देगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा।धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक तौर पर सक्रिय रहेंगे। परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे. प्रसन्‍नता बनी रहेगी।

ये भी पढ़े: Friday Rashifal:आज का दिन इन 5 राशियों का जगा देगा सोया हुआ भाग्य,जाने अन्य राशियों का हाल

मकर राशि: कानूनी झंझट थी तो अब दूर हो जाएगी। विवाद निपटने से बड़ी राहत महसूस होगी। किसी धार्मिक या पारिवारिक यात्रा पर जा सकते हैं। समय आनंद में बीतेगा। जीवन में खुशियां आएंगी. धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि: आप अपनी बुद्धिमत्‍ता से कोई बड़ी समस्‍या निपटाने में सफल रहेंगे। लाभ का मौका मिले तो उसे हाथ से ना जाने दें। किसी विशेष व्‍यक्ति से मिली मदद आपको बड़ा लाभ करवाएगी। व्‍यापार में तेजी रहेगी और रिश्‍ते बेहतर होंगे।