Hindi News

indianarrative

Horoscope Today:20 अक्टूबर को ये राशियां रहेंगी लकी,जाने आपकी राशि तो नहीं इस लिस्ट में

Rashifal 14 October 2022

Horoscope Today: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल (Rashifal) का आकंलन किया जाता है। 20 अक्टूबर 2022 को गुरुवार है। आज का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से विष्णु भगवान की पूजा- अर्चना की जाती है। आइये अब जानते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि : जीवन में कई बदलावों महसूस करेंगे। क्रिएटिविटी से काम करेंगे तो सक्सेस जरूर मिलेगी। आपको काम से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। टारगेट पर ध्यान केंद्रित करें। आपको अपने स्वभाव से प्रसिद्धि और समृद्धि मिलेगी।

वृषभ राशि: आज आपके व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन में कोई समस्या हो सकती है। जीवन में आपका आशावादी रवैया आपके आस-पास के लोगों को आपकी प्रशंसा करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपनी आत्मा और ऊर्जा में बड़े बदलाव महसूस कर सकते हैं। आज आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको सही व्यापक निर्णय लेने चाहिए।

मिथुन राशि: आप अपने जीवन में कई चुनौतियों का अनुभव कर सकते हैं। खुद पर विश्वास रखें और जरूरी सकारात्मक फैसले लें। आज आपको फाइनेंशियल प्रॉब्लम हो सकती हैं। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। खुद पर विश्वास रखें और नई चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। आपको अपनी कड़ी मेहनत के लिए प्रशंसा और पुरस्कार मिलेगा।

कर्क राशि: कई लोग आपको सलाह और समर्थन के स्रोत के रूप में देखेंगे। अपना समर्पण दिखा सकते हैं। किसी भी तरह से उनकी समस्या को हल कर सकते हैं। आज आपके पास आने वाले लोगों को सलाह मिलेगी। आप दोनों इमोशनल हो सकते हैं।

सिंह राशि: आपके जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए आपको होशियार रहना होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। आज पॉजिटिव वाइब्स महसूस करेंगे।

कन्या राशि: आज आपके सामने दुविधा खड़ी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर भी आप रिएक्ट कर सकते हैं। आप खुद को चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पा सकते हैं। धैर्य रखें अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। काम को डेडिकेशन से करें।

ये भी पढ़े: Dhanteras ke Totke:धनतेरस पर चावल के ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्‍मत

तुला राशि: आपको अपने निजी जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन का आनंद लें। आप अपने भविष्य को और समृद्ध बना सकते हैं। क्रिएटिविटी से काम करें। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि: आपके जीवन में पॉजिटिविटी आएगी। आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत, लगन का प्रतिफल भी मिल सकता है। आज निर्णय लेने में व्यावहारिक रहें।

धनु राशि: आज आप बहुत सारे आश्चर्य की अपेक्षा कर सकते हैं। यह किसी अच्छे मित्र की ओर से उपहार के रूप में भी हो सकता है, लेकिन आज वास्तव में आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक होंगे और महसूस करेंगे कि, अपने निर्णयों के परिणामों के लिए केवल आप खुद ही जिम्मेदार हैं, इसके लिए आप किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं, इसीलिए यह महत्वपूर्ण है, कि आप अपने निर्णय लेने की क्षमताओं पर अधिक ध्यान दें और अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति पर भरोसा करें।

मकर राशि: आज का दिन आपके जीवन में कई अच्छी चीजों के साथ आएगा। आज आप प्रसिद्धि और फाइनेंशियल ग्रोथ प्राप्त करेंगे। आप जीवन में अच्छी प्रेरणा पा सकते हैं। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी क्षमताओं को देखें। दया भाव रखें।

कुंभ राशि: आज आप कुछ सीरियस करने के मूड में होंगे। आप अपने दिमाग से काम कर सकते हैं। आप अपनी बुद्धि से बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ना चाहिए।

मीन राशि: आप कुछ चिंतनशील और आत्मनिरीक्षण महसूस कर रहे करेंगे। आप पिछला कुछ समय यह सोचने में बिता रहे होंगे कि आपने अपनी सफलता के वर्तमान स्तर को कैसे प्राप्त किया है, और आप अपने आगे के भविष्य को लेकर आश्चर्य में पड़े होंगे। यह एक अच्छी बात है क्योंकि इस तरह के आत्मनिरीक्षण से आपको अपने लक्ष्यों को परिप्रेक्ष्य में रखने में मदद मिलेगी।