जीवनशैली

Horoscope Today: आज इन 5 राशियों पर कृपा करेंगी मां दुर्गा, चमक उठेगा भाग्य का सितारा

Horoscope Today: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का तीसरा दिन है। आज माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन किया जायेगा। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा साथ ही ये भी जानते हैं कि किस तरह से आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि: आज कार्यस्थल पर अधिक व्यस्त हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। घर में किसी के विवाह की तैयारियों में व्यस्तता बढ़ेगी।

वृष राशि: आज प्रेम संबंधों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। नौकरी के नए अवसर सामने आ सकते हैं। घर-परिवार में तालमेल बिठाकर चलें।

मिथुन राशि: कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव पैदा हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। दफ्तर में हर किसी की बातों को मन से न लगाएं। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशि: जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव से मुक्ति मिलेगी। खुद का कारोबार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखें।

सिंह राशि: आज धन के मामले में दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। अपने दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे। दफ्तर के वरिष्ठ अधिकारी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।

कन्या राशि: आज मन में प्रेम उमड़ने से प्रेमी के साथ काफी जुड़ाव महसूस करेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा। आज किसी कार्य में अचानक सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे।

ये भी पढ़े: जाने नवरात्रि में महज एक चुटकी हल्दी कैसे खोलेगी बंद किस्मत के दरवाजे

तुला राशि: आज तुला राशि वालों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। आज दफ्तर के काम से छुट्टी लेकर घर पर थोड़ा आराम करने का मन करेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खान-पान का ख्याल रखें अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। दोस्त की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लें।

धनु राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश के लिए दिन शुभ है। आज प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि: अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में नई बहार आएगी। व्यवसाय में मुनाफा होगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करते रहें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि: आज आपको अपने काम में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। लेखन और कला के क्षेत्र में नाम कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में किसी बड़े से मतभेद होने से माहौल में तनाव पैदा हो सकता है।

मीन राशि: आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आमदनी बेहतर होगी जीवन में सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे। कारोबारी मामले में धैर्य बनाए रखें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago