Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: ग्रहों के उथल-पुथल से बिगड़ सकता है काम, पार्टनर संग हो सकती है अनबन, देखें आज का राशिफल

Courtesy Google

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरूवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, मंगल और शनि मकर राशि में हैं। गुरु, सूर्य और बुध कुंभ राशि में हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कुछ देर रुक जाए। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। पार्टनर को लेकर मन में सकारात्मक बातें चलेंगी। लव लाइफ को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस दिन शुरू हुई साझेदारी लंबे समय तक चल सकती है।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। दोनों में जो भी परेशानी चल रही थी वो खत्म हो जाएगी. हर बात पर आपस में खुलकर बात करेंगे। लव लाइफ में खुशियां आएंगी।

मिथुन- प्रेमी के साथ बिताए पलों को याद करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। किसी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं।

कर्क- आज अच्छा दिन होगा। पार्टनर के साथ चल रही बहस खत्म होगी। पार्टनर को समय दें। सिंगल्स के प्रेम संबंधों में मुश्किलें कम होंगी, नए रास्ते खुलेंगे।

सिंह- पत्नी के साथ मांगलिक कार्यक्रम में जाने के योग हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पार्टनर की कुछ बातों को नजरअंदाज करना होगा। आज आपके प्रेमी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का सोच-समझकर मजाक बनाएं। इस सप्ताह से शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है।

कन्या- लव लाइफ को रोमांचक बनाने के लिए आज नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। पार्टनर के साथ मिलकर फ्यूचर प्लानिंग करेंगे। रोमांटिक और प्यार भरा समय बीतेगा। अविवाहित अपनी उम्र से अधिक उम्र के किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे।

तुला- आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। आज पति-पत्नी के बीच तालमेल ठीक रहेगा। पार्टनर की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर से सुख मिल सकता है। विपरीत लिंग का व्यक्ति आपके करीब आ सकता है।

वृश्चिक- आज अच्छा दिन होगा। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं। एकल के जीवन में कोई भी प्रवेश कर सकता है।

धनु- आज आपके खर्चे बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में कोई बड़ा फैसला न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पार्टनर को लेकर किसी से विवाद हो सकता है।

मकर- पार्टनर के करीबी लोगों से आज अनबन हो सकती है। जिससे दोनों के बीच विवाद की संभावना बनी हुई है। एकल के तन और मन की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ- अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपका प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। पार्टनर से खुशी मिलेगी। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन- प्रेम जीवन को लेकर आज आपका तन और मन ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन रात के समय सेहत में गिरावट आ सकती है। छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। सिंगल्स के लिए प्रेम के रास्ते खुलेंगे।