Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: चंद्रमा और बृहस्पति देव की जुगलबंदी से इस राशि वालों को पहुंचेगा फायदा, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज फरवरी माह का पहला दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक, शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि मकर राशि में है। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। विषयोग बना हुआ है। अच्‍छी स्थिति नहीं कही जाएगी जनमानस के लिए। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज  चन्द्रमा व मंगल का गोचर व्यवसाय में तनाव ला सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। कम्बल व तिल का दान करें।

वृष राशि- आज का दिन राजनीति में विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन राशि- शुक्र व चन्द्रमा गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। राहु व शुक्र के कारण परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

कर्क राशि- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का सप्तम गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल व गुड़ का दान करें।

सिंह राशि- किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। कम्बल व तिल का दान करें।

कन्या राशि- पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें।

तुला राशि- संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 09 बार पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

वृश्चिक राशि- आज सूर्य व चन्द्र का तृतीय गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

धनु राशि– आज मंगल व शुक्र इसी राशि में रहकर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। धन आगमन के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। 

मकर राशि- सूर्य, चन्द्रमा व शनि इसी राशि में हैं। पॉलिटिक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उड़द दान करें।

कुंभ राशि- आज का दिन प्रगति का है। इस राशि में गुरु व द्वादश चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।

मीन राशि- आज जांब में किसी कार्य को लेकर मंगल विवाद दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें। कम्बल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।