Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: इन 4 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा शनिवार का दिन, वहीं इन्हें होगा फायदा

Rashifal, 03 September 2022

Horoscope Today: आज चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र में है व वृश्चिक राशि में है। सूर्य सिंह व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 3 सितंबर 2022 को शनिवार है। आज का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि: आज अष्टम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशि: आज सप्तम चन्द्रमा जॉब के लिए मंगलमय है। पॉलिटिक्स के लिए सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि: आज के दिन व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिलका दान करें।

कर्क राशि: सूर्य द्वितीय कल्याणकारी है। गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज पंचम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशि: इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा व इस राशि का सूर्य मंगलमय है। खष्ठम शनि लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व लाल रंग शुभ है। हनुमान बाहुक का पाठ करें व तिल का दान करें।

कन्या राशि: सूर्य द्वादश व चन्द्रमा द्वितीय तथा गुरु सप्तम गोचर रत हैं। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व उड़द का दान करें।

तुला राशि: सूर्य एकादश में, चन्द्रमा द्वितीय व शनि पंचम गोचर में है। व्यवसाय को लेकर सफलता संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कर्क व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि: पंचम गुरु व दशम सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा मंगलमय हैं। आज का दिन सफलता का है। वृष राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़े: Pitru Paksha: इस दिन से शुरू हैं पितृ पक्ष,इन बातों का रखें खास ख्याल

धनु राशि: आज शनि द्वितीय सूर्य सिंह व चन्द्रमा इसी भाव से द्वादश हैं। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन पद से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

मकर राशि: शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा लाभ भाव में मध्यम फल देंगे। गुरु तृतीय हैं। ऑफिस में कार्य के प्रति समर्पित रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

कुंभ राशि: गुरु इस राशि से द्वितीय शुभ फल दे रहे हैं। एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में शुभ लाभ देगा। बिजनेस में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशि: इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व दशम चन्द्रमा छात्रों के लिए लाभकारी योग बनाकर शुभ फल देंगे। शनि मकर में वक्री है। मंगल व गुरु गोचर से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।