Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: मार्गी हुए शुक्र ग्रह, वक्री चाल में चल रहे बुध देव, देखें आपकी राशि पर कैसा डालेंगे प्रभाव

courtesy google

आज रविवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मंगल, शुक्र और चंद्रमा धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध, शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में चल रहे हैं। शुक्र मार्गी हो चुके हैं। बुध अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का नवम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- धनु का शुक्र व मंगल व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलिटिकल करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्रमा का धनु व सूर्य का मकर गोचर इस राशि के लिए मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा व गुरु अनुकूल है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्रमा व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। सामाजिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के मकर व चन्द्र के धनु गोचर से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का धनु गोचर मित्रों से लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

धनु- आज शुक्र मंगल व चन्द्रमा का व सूर्य का मकर गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मकर- शनि व शुक्र व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का धनु राशि में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

 

मीन- दशम गुरु छात्रों को सफल करेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।