Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: ग्रहों की स्थिति बेहद भयंकर, इन राशि वालों पर महामारी का खतरा, बरतें सावधानी, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो सूर्योदय के समय चंद्रमा और राहु एक साथ रहेंगे ग्रहण योग बनाकर। दिन निकलने के बाद मिथुन राशि में चंद्रमा का प्रवेश हो जाएगा। मंगल और केतु एक साथ बने रहेंगे वृश्चिक राशि में। वक्री शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य का प्रवेश मकर राशि में होगा। वहां पर पहले से शनिदेव मौजूद हैं। बुध वक्री हो चुके हैं। ग्रहों की स्थिति अच्‍छी नहीं है। बहुत सावधानीपूर्वक चलना होगा। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन लोगों के बीच विश्वास कायम करने में सफल होंगे। बहुत से लोग आज आपकी बातों से आकर्षित होंगे। अपने काम में परफेक्शन रखें अन्यथा समस्या हो सकती है। बेवजह की बात पर आवाज ऊंची न करें। ग्रहों की स्थितियां सदस्यों से साथ तनाव को दर्शा रहीं है। आज आपके भीतर आलस्य अधिक रहेगा और इधर-उधर की बातों में मन लगेगा। जिसके कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा।

वृष- आज के दिन वृष राशि वालों को अपने कार्य को करने में मन लगाना होगा। लंबे समय से जो रोग आपको परेशान कर रहा था उसके लिए सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि उसमें वृद्धि होगी इसलिए थोड़ी सी भी समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लें। जीवनसाथी की बातों को सम्मान दें। यदि जीवनसाथी कोई सलाह दे रही है तो उसकी बातों को गंभीरता से लें।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए व्यापार में संघर्ष की स्थिति बनाने वाला होगा। आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है, इसके लिए ऑफिस में अभी से काम के प्रति मन लगाना शुरु कर दें। शारीरिक थकान महसूस होगी इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का माहौल काफी सुखदायी रहेगा। जिसे देखकर आपके मन को अच्छा लगेगा।

कर्क- आज के दिन गूढ़ विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी। ज्ञान की गूढ़ता में रूचि अच्छे लाभ दिलाएगी। किसी से भी बात करने में या काम करने में भावुकता को पीछे रखने में ही भलाई है। कोई भी लेनदेन करें तो उसमें सतर्कता बरतें। आंखों से संबंधित दिक्कतें परेशान कर सकती है, समस्या अधिक हो तो समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना ठीक होगा।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी से आपके ऊपर वर्कलोड बढ़ेगा लेकिन टीमवर्क के साथ यदि काम को किया जाए तो लाभ मिलेगा। रोगों के प्रति अलर्ट रहें। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी लापरवाही से बचें।

कन्या- आज के दिन आध्यात्मिक गतिविधियों आदि में रुचि बढ़ेगी।  पूर्व समय में की गई मेहनत का फल के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा परंतु इसके लिए सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि लेन-देन के मामले में नुकसान हो सकता है। विवाद जैसी  गतिविधियां सिर्फ आपके समय को ही खराब करेंगी। संतान के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत होगा।

तुला- तुला राशि वालों को आज के दिन मन में गलत विचार नहीं लाने चाहिए क्योंकि किसी भी प्रकार का गलत विचार आपके मन को नकारात्मकता से घर सकता है। रुके हुए कार्यों को लेकर उलझने आज समाप्त होगी। कोशिश करें कि आपकी बातों में टाला-मटोली न हो। जो भी कहें क्लियर हों। यह सुविधाएं आपके काम को सरल करने के साथ आपको अच्छी फीलिंग भी देंगे।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के मन में आज उत्साह की भावना रहेगी। मन हर काम में लगेगा। जिससे आपको खुशी महसूस होगी। बैंक से जुड़े लोगों को आज काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पाचन में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। जिससे पेट में समस्या जन्म ले सकती है। सोशल मीडिया में एक्टिव रहें। घरेलू समस्याओं को हल करने की कोशिश सफल रहेगी।

धनु- आज के दिन अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे लोग के बीच में यश प्राप्त होगा। काम में पूरे फोकस के साथ लगे रहेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा, इसलिए ऑफिस हो या व्यापार मन लगाकर काम करें अच्छे लाभ मिलेंगे। गम्भीरतापूर्वक कार्य करने की कोशिश करें। कफ के रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर- आज के दिन आलस्य करने से बचना होगा क्योंकि थोड़ा सा आलस्य आपको बड़ी हानि करा सकता है। व्यापार के मामले में दिन शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। किसी गलत कार्य या चूक के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से अचानक स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, महामारी को लेकर सजग रहें।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में नया प्रपोजल मिल सकता है। काम में धैर्यता और मन लगाकर काम करना आपको अच्छे परिणाम दिलाएंगा। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए परिस्थितियों को विपरीत होने की परिस्थिति में धैर्य से काम लेना होगा। घर के जरूरी खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मीन- आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। बॉस के सानिध्य में काम करने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। बदलता मौसम और खान-पान स्वास्थ्य में गिरावट कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है।