Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: आज के दिन वृषभ राशि वाली लड़की को न करें प्रपोज, टूट सकता है दिल, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और गुरुवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सूर्योदय के समय कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में आ जाएंगे। यानि आज काम के समय में सिंह राशि का प्रभाव रहेगा। केतु वृश्चिक राशि में, मंगल और शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं और कुंभ राशि में गुरु का गोचर रहेगा। शुक्र और बुध वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति बिल्‍कुल भी ठीक नहीं है। बचाव बहुत जरूरी है। ईश्‍वर में आस्‍था, पूजा-पाठ उपासना बहुत जरूरी है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें ज का राशिफल-

मेष- काम की अधिकता के कारण आज बिना बात किए झगड़ों से बचें। इस वजह से आप दिवाली शॉपिंग पर प्रेमी के साथ नहीं जा पाएंगे। मधुर व्यवहार लव पार्टनर को आकर्षित करेगा। किसी पार्टी में मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी में विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के आकर्षण से दिमाग उड़ जाएगा।

वृषभ- इस दिन शुरू हुई साझेदारी लंबे समय तक चल सकती है। पार्टनर को लेकर मन में नकारात्मक बातें चलेंगी। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कुछ देर रुक जाएं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

मिथुन- काम के सिलसिले में ट्रांसफर आपको जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है। जिससे आज आपका मन उदास रहेगा। आपका जीवनसाथी अपनी मेहनत के दम पर लक्ष्य को हासिल करेगा। आज प्रेमी पर खर्चा होगा।

कर्क- पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज सोच समझकर बोलें। अपनी भावनाओं को पार्टनर पर न थोपें। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से मिल सकते हैं।

सिंह- त्योहार पर प्रेमी के बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। संतान को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहेगा। प्रेमी के साथ दिन खास बनेगा। कुछ लोगों को आज उनका सच्चा प्यार मिलेगा। लव लाइफ में लंबा इंतजार अब खत्म होगा।

कन्या- आज आपके प्रेमी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पत्नी के साथ मांगलिक कार्यक्रम में जाने के योग हैं। जीवनसाथी का सोच-समझ कर मजाक बनाएं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पार्टनर की कुछ बातों को नजरअंदाज करना होगा।

तुला- आज प्रेमी से संबंध खराब हो सकते हैं। आप अपने वादों को पूरा नहीं कर पाएंगे। कुछ युवकों और युवतियों को अपने मन की बात समझने में कुछ समय लग सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इस दिन शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। पार्टनर को खुश करने के लिए उपहार दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Guruvar Vrat: जरुर रखें बृहस्पतिवार का व्रत, हर पीड़ा से मिलेगी मुक्ति, गुरु ग्रह दोष भी होगा दूर

धनु- विपरीत लिंग का व्यक्ति आपके करीब आ सकता है। पार्टनर की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। आज पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। पार्टनर से सुख मिल सकता है।

मकर- आपका प्रेमी दिन भर जश्न मनाता रहेगा। गुलाब के फूल प्रेमी के मूड को हल्का करेंगे। कुछ लोगों को सरकारी काम से लाभ मिल सकता है। काम में व्यस्त रहेंगे। त्योहार के दौरान परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें और दिवाली का आनंद लें।

कुंभ- पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पार्टनर से विवाद हो सकता है। आज अविवाहित व्यक्ति किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मीन- आप नए दोस्त बनाएंगे। त्योहार में प्रेमी को देने के लिए उपहार खरीदें। लव लाइफ में नए पार्टनर का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में त्योहार के खर्च को लेकर तनाव रहेगा।