Horoscope Today: बृहस्पति और चंद्र देव ने मिलकर बनाया गजकेशरी राजयोग, देखें कैसा रहेगा राशि पर प्रभाव, पढ़ें आज का राशिफल

आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और बुधवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा गजकेशरी राजयोग का निर्माण करते हुए कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। यह जनमानस के लिए एक शुभ संकेत है। किसी के लिए ज्‍यादा, किसी के लिए कम शुभता लेकर आया है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- चन्द्रमा एकादश लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। मंगल का नवम प्रभाव भी शुभ है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। तिल का दान करें।

वृष राशि- आज का दिन मन को धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व गुरु गोचर के कारण लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व नीला रंग शुभ है।

मिथुन राशि- जॉब में प्रगति होगी। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चावल का दान करें।

कर्क राशि- आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह राशि- सूर्य व मंगल आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल दान करें।

कन्या राशि- व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। स्वास्थ्य से लाभ सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। अन्न दान करें।

तुला राशि- व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल व कम्बल  का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमानजी की पूजा करें।

धनु राशि- आज जॉब में प्रमोशन या किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व पीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

मकर राशि- आज परिवार में किसी रिश्ते को लेकर तनाव हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। अन्न व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

कुंभ राशि- आज आप जांब में सफल रहेंगे। प्यार में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

मीन राशि- आज धन का व्यय ज्यादा हो सकता है। मंगल व गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। माघ माह में तिल का दान बहुत फलित है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago