Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य हो सकता है खराब, दुश्मन से रहे सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Courtesy Google

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। पांच ग्रहों मंगल, शुक्र, शनि, बुध और चंद्रमा का जमावड़ा है मकर राशि में। कुंभ राशि में गुरु और शुक्र का गोचर है। ये सात ग्रह इस समय दो घरों में सिमट गए हैं। ये ग्रहों के बैलेंस को खराब कर रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशिफल- आपका दिन औसत फलदायी है। परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी। काम का भार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। माता से लाभ होने की संभावना है।

वृष राशिफल- आज नए काम की प्रेरणा मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे। दूर के रिश्तेदारों या दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावनाएं बनेंगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। घर-परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा।

मिथुन राशिफल- गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा छायी रहेगी। मंत्र जाप और पूजा से आपके मन को शांति मिलेगी।

कर्क राशिफल- संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज नए लोगों की ओर अधिक आकर्षित होगा। वैभवी मौज-शौक की वस्तुएं वस्त्राभूषण तथा वाहन आदि की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन का साथ मिलेगा। व्यापारियों को विदेश में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल- किसी बात को लेकर संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएगी। दैनिक काम विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष से चिंताजनक समाचार आएंगे। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संघर्ष टालना उचित होगा।

कन्या राशिफल- आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्च होगा। बौद्धिक चर्चाएं और समझौते में असफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। नए लोगों से मुकाकात सुखद रहेगी। शेयर- सट्टे से दूर रहें।

तुला राशिफल- आज सावधानी बरतें। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग की चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। पारिवारिक संपत्ति बारे में सावधानी से काम लेना हितकर है।

वृश्चिक राशिफल- कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। भाई-बहनों के साथ पारिवारिक चर्चा और आयोजन होगा। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्या के प्रति रुचि होगी। यात्रा का प्रवास होगा।

धनु राशिफल- परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। काम में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों पर रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छी बातचीत होगी।

मकर राशिफल- आज वाणी पर संयम रखें। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है। मन में चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता में रुचि लेने से आपका मन शांत रहेगा। दोपहर के बाद नई स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।

कुंभ राशिफल- आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। उसके फलस्वरूप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाह योग्य युवाओं को अनुकूल जीवनसाथी मिलने के योग हैं। दोपहर के बाद घर में किसी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अनावश्यक काम में धन खर्च हो सकता है।

मीन राशिफल- आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है। किसी परोपकार के काम में आप व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में उचित आयोजन से व्यापार वृद्धि कर सकेंगे। अधिकारी आप के काम की प्रशंसा करेंगे। बिजनेस से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद मिल सकता है। आय में वृद्धि होने की संभावना है।