Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: गोवर्धन पूजा के दौरान आज इन राशि वाले लोगों को मिलेगी खुशखबरी, देखें आज का राशिफल

courtesy google

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। तुला राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा है। सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध चार-चार ग्रह बैठे हैं। केतु वृश्चिक राशि में, शुक्र धनु राशि में गुरु और शनि मकर राशि में हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। बेहतर होगा बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिलेगा साथ ही लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

वृष राशि- आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अनबन दूर होगी। करोबार में आ रही परेशानियों का हल निकलेगा।

मिथुन राशि- आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। बड़ा धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। पहले किये हुये परिश्रम का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएंगी।

कन्या राशि- आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार वालों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा।

तुला राशि- आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके घर पर कोई दोस्त या रिश्तेदार आपसे मिलाने आयेंगे। जिसके साथ आप लंच करने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डीलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कोई नया कॉट्रेक्ट मिलेगा।

वृश्चिक राशि- किस्मत आपके साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जाएंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में रहेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि- आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके सभी कार्य समय रहते पूरा होंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को किसी खबर को कवर करने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

मकर राशि- आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। नए काम को शुरु करने में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अचानक धन प्राप्ति के स्त्रोत प्राप्त होंगे। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम हासिल होगें।

कुंभ राशि- आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आपके रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी।

मीन राशि- आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा रहेगा। आप कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे, आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बधि समस्यायों से झुटकारा पायेंगे।