Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: कर्क राशि वालों पर आज बुरी शक्ति करेंगी हमला, पैसों से जुड़ी परेशानी से मुक्त होंगे मकर राशि वाले लोग, पढ़ें आज का राशिफल

Courtesy google

आज अश्विनी कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानें ग्रहों की स्थिति के बारे में भी, राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में हैं। बुध भी वक्री हैं। केतु वृश्चिक राशि में, शनि और गुरु मकर राशि में हैं। दोनों ही वक्री हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमेन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी।

वृष राशि- आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलाएगा।

मिथुन राशि- आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

कर्क राशि- आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको नकारात्मक सोच से बचना होगा। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।

सिंह राशि- आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे।

तुला राशि- आज परिवार का माहौल भी खुशनुमा बन रहेगा। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए आप अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

वृश्चिक राशि- आज कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी। कोई जरूरी चीज आज आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- आज आपको बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

मकर राशि- आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कुंभ राशि- आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए।

मीन राशि- आज कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा।