Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: शेयर बाजार में इन राशि वालों को होगा तगड़ा मुनाफा, ज्वेलरी खरीदने का बन रहा शुभ योग, पढ़ें आज का राशिफल

Courtesy Google

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मंगल, शुक्र, शनि और बुध मकर राशि में हैं। चंद्रमा का प्रवेश कुंभ राशि में हो गया है। वहां पहले से ही सूर्य और गुरु विद्यमान हैं। ग्रहों की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। ठीक होने में एक-दो दिन और लगेगा। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशिफल- आज का दिन आप के लिए लाभदायी है। व्यापार में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक कार्यक्रम में आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने में आज पैसा खर्च करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। रमणीय स्थल घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा।

वृष राशिफल- आज आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाओं से व्यवसाय में आपको लाभ होगा। हालांकि सफलता में विलंब हो सकता है। दोपहर के बाद व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा लोग किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। पदोन्नति हो सकती है। आपके काम करने के तरीके से अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा।

मिथुन राशिफल- नेगेटिव विचारों को मन से दूर रखें। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय आज बहुत सावधानी बरतें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। किसी कारण से बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद साहित्यिक गतिविधि में आपकी रुचि रहेगी। हालांकि मन में किसी बात की चिंता बनी रहेगी।

कर्क राशिफल- स्वादिष्ट और उत्तम भोजन की प्राप्ति होने से आज मन खुश रहेगा। नए वस्त्र खरीदने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। दोपहर बाद किसी बात को लेकर डिसीजन नहीं ले पाएंगे। अचानक धन खर्च होगा। पार्टनरशिप के काम में मतभेद बढ़ेगा। नौकरी-धंधे में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। गुस्से को काबू में रखें। नए काम की शुरुआत आज न करें।

सिंह राशिफल- आज आप व्यवसाय बढ़ाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में धन की योजना पूरी कर पाएंगे। उचित कारणों पर धन खर्च होगा। विदेश के कामों से लाभ होने की संभावना है। आय की वृद्धि होने से धन की कमी नहीं रहेगी। किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। आकस्मिक धन खर्च होगा। पार्टनरशिप के काम में आंतरिक मतभेद रहेंगे, फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी।

कन्या राशिफल- आज का आप का दिन सुख-शांति से गुजरेगा। आभूषणों की खरीदारी करेंगे। कला और संगीत में भी आज रुचि रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन के मामलों में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको फायदा हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल- आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थायी संपत्ति के मामले में आपको बेहद ध्यान रखना होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परिवार में तकरार न हो, इसका ध्यान रखें लेकिन दोपहर के बाद आप स्वस्थ अनुभव करेंगे। आप में एनर्जी बनी रहेगी, इससे आप अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशिफल- आज का दिन व्यापार के लिए अनुकूल है। गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण हो सकेगा। स्थायी संपत्ति से जुडे़ काम में आपको सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रेम बना रहेगा। दोपहर के बाद काम में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धनहानि के योग हैं।

धनु राशिफल- आप वाणी पर संयम रखें और लोगों से मनमुटाव को दूर करने का प्रयास करें। आज आपका ध्यान आध्यात्मिक बातों में रहेगा। विद्यार्थियों को एकाग्र होने में दिक्कत आएगी। दोपहर के बाद चिंता का निवारण होने से आपको मानसिक अशांति बनी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। विरोधी को समय पर जवाब दे पाएंगे।

मकर राशिफल- व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज प्रत्येक काम बिना विघ्न के पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा। दोपहर के बाद आपके मन पर नेगेटिव विचार रह सकते हैं। आप डिसीजन लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। घर के काम में धन खर्च होगा। पूंजी निवेश और शेयर बाजार के काम में आपको फायदा हो सकता है।

कुंभ राशिफल- आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक काम अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। ईश्वर की आराधना से आपके मन में शांति रहेगी। दोपहर के बाद आप के प्रत्येक काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में विवाद हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

मीन राशिफल- शेयर बाजार में आज आपको आर्थिक लाभ होगा। विवाह के योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। धार्मिक काम के पीछे धन खर्च होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी। परिवार में शांतिदायी वातावरण रहेगा।

यह भी पढ़ें- Falgun Amavasya 2022: फाल्गुन अमावस्या आज, बन रहा है शिव और सिद्ध का योग, भूलकर भी न करें ये काम