Hindi News

indianarrative

मानसून में घर में लग जाता है मक्खियों का तांता, छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये ट्रिक्स

मक्खियों से पाएं छुटकारा

गर्मियों के मौसम में घरों में मौजूद मक्खी-मच्छर एक बड़ी समस्या है। यही वो मौसम है जब ढेरों मक्खियों का झुंड लग जाता है। यही नहीं इनकी वजह से तरह-तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं, इसलिए लोग इनसे बचने के लिए कई उपाय अपनाते हैं।  कुछ लोग तो मक्खियों को भगाने के लिए महंगे स्प्रे भी खरीदते हैं लेकिन बावजूद इसके मक्खियां पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती हैं। मगर अब से आपको मक्खियों को भगाने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको मक्खियों को भगाने के लिए ऐसे उपाय बताएंगे जो बहुत आसान, सस्ते और असरदार हैं।

मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए ऐसे बनाए स्प्रे

आप चाहें तो बिना दवा के मक्खियों को भगाने के लिए आप घर पर ही स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ दो चीजें, नींबू और नमक। 1कप पानी में 1-2नींबू का रस और 2चम्मच नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस लिक्विड को एक स्प्रे बोतल में डालें और आपके घर में जहां-जहां मक्खियां मौजूद हैं वहां छिड़क दें। कहा जाता है कि मक्खियां खट्टेपन को झेलने में असक्षम होती हैं। ऐसे में स्प्रे छिड़क देने से सारी मक्खियां भाग जाती हैं।

पुदीना-तुलसी: पुदीना और तुलसी को पीस कर इस पेस्ट को पानी में मिला लें और इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब जहां भी आप मक्खियों को देखें इस पानी को स्प्रे कर दें इससे मक्खियों को भगाने में मदद मिलेगी।

कॉर्न स्टार्च: कॉर्न स्टार्च और चीनी के घोल का इस्तेमाल करके भी भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए चीनी और कॉर्न स्टार्च को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। इसके बाद इस घोल को घर में मौजूद गत्ते पर फैला दें। इस गत्ते को उस जगह पर रखें जहां सबसे ज्यादा मक्खियां आती हैं। मक्खियां गत्ते पर बैठते ही चिपक जाएंगी और आपको छुटकारा मिल जाएगा।

सेब और लौंग: बताया जाता है कि मक्खियां लौंग की खुशबू बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। ऐसे में अगर आप सेब के छोटे-छोटे टुकड़े करके उनमें लौंग डाल दें और इन टुकड़ों को वहां रख दें जहां मक्खियां आती हैं तो मक्खियां खुद ब खुद भाग जाएंगी। आप चाहे तो सेब की जगह खीरे या किसी और चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।