Hindi News

indianarrative

Nag Panchami 2022: आज नाग पंचमी पर दिख जाये इनमें से कोई एक चीज तो जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

Nag Panchami 2022

हिंदू धर्म में नाग पंचमी को बेहद अहम माना गया है क्‍योंकि नाग देवता का संबंध केवल शिव जी से नहीं बल्कि कई देवी-देवताओं से है। इस वजह से हर महीने की पंचमी को नागों को समर्पित किया गया है, वहीं सावन महीने के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाते हैं। आज 2अगस्‍त 2022को नाग पंचमी मनाई जा रही है। मान्यताएं यह भी हैं इस दिन नागों की पूजा करने से जीवन का हर संकट दूर हो सकता है। स्वयं भगवान शिव अपने गले में वासुकी नाग धारण किए हुए हैं। ज्योतिष आचार्यों के मुताबिक नाग पंचमी पर कुछ विशेष चीजें दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो आइये जानते हैं नाग पंचमी पर कौन सी चीजें दिखने से इंसान का भाग्य चमक सकता है।

नाग पंचमी पर ये चीजें दिखना देती हैं शुभ संकेत

-नाग पंचमी के शुभ दिन अगर आपको सपने में हाथी दिख जाए तो इसे भी इग्नोर ना करें। सपने में हाथी दिखने का मतलब आपको कहीं से ढेर सारा पैसा मिलने वाला है। आपको बेशुमार दौलत और मान-सम्मान मिलने वाला है। सपने में सफेद हाथी का दिखना सौभाग्य बढ़ने का संकेत होता है।

-इस दिन अगर सपने में आपको नाग-नागिन का जोड़ा दिख जाए तो ये आपके भाग्योदय और सुख-समृद्धि बढ़ने का संकेत है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का अब अंत होने वाला है।

-नाग पंचमी के दिन अगर किसी पेड़ पर आपको चढ़ता या फिर लटका हुआ सांप दिख जाए तो इसे भी एक शुभ संकेत समझें। ऐसा कहते हैं कि पेड़ पर चढ़ता या लटका सांप इंसान की तरक्की का संकेत होता है। इसका मतलब है कि करियर के मोर्चे पर कोई बड़ी सफलता जल्दी ही आपके हाथ आने वाली है।

-यूं तो किस्से-कहानियों में नेवले को सांप का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है। लेकिन ज्योतिषविद नेवले का सपने में आना एक शुभ संकेत समझते हैं। यह आर्थिक मोर्चे पर आपकी प्रबलता का संकेत होता है। सपने में नेवला दिख जाए तो समझ लें आप जल्दी ही मालामाल होने वाले हैं।