Hindi News

indianarrative

झाड़ू के ये चमत्कारी टोटका बना देगा आपको मालामाल? बस सुबह उठकर करना होगा ये काम

Jhadu Ke Upay

Jhadu Ke Upay: हिन्दू धर्म में झाड़ू का बेहद खास महत्व है। कहा जाता है झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए घर में झाड़ू रखते, लगाते समय कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए वास्तु के कुछ जरूरी नियमों के बारे में बाताया गया है। घर की सफाई में अगर झाड़ू का प्रयोग सही से किया जाए, तो मां लक्ष्मी के साथ-साथ शनि के प्रकोप से भी बचा जा सकता है। इतना ही नहीं रोगों को दूर करने वाली शीतला माता भी अपने एक हाथ में झाड़ू लिए रहती हैं। सुबह के समय अगर सही समय पर झाड़ू का इस्तेमाल किया जाए, तो घर से दरिद्रता का नाश होता है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बनाए रखती हैं। तो आइए जानें झाड़ू से जुड़े कुछ उपायों के बारे में।

सुबह के समय रखें झाड़ू से जुड़ी इन बातों का ध्यान

– शास्त्रों में बताया गया है झाड़ू का इस्तेमाल नियमों के साथ किया जाए, मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सूर्योदय के बाद झाड़ू के इस्तेमाल को मना किया गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं।

– अगर घर का मुखिया घर से किसी खास काम के लिए बाहर जाता है, तो उसके जाने के तुरंत बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के बनते काम बिगड़ जाते हैं।

– कुछ लोग झाड़ू को एक नियत स्तान पर रखने की बजाए कहीं भी रख देते हैं, ऐसा करने से व्यक्ति के धन के आगमन पर प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

– सुबह उठने के तुरंत बाद कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार झाड़ू हमेशा सूर्योदय के बाद ही लगाएं।

ये भी पढ़े: Vastu Tips: घर में मनी प्लांट के साथ लगा दें सिर्फ ये एक पौधा, फिर देखें कैसे होगा चत्मकार

– कई बार लोग झाड़ू को पैर लगा देते हैं, या फिर गलती से पैर लग जाता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता है, तो झाड़ू को हाथ जोड़कर अपनी गलती की क्षमा मांगे और हाथ से उठाकर उसे साइड में रख दें।

– अगर आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं, तो नई झाड़ू का प्रयोग हमेशा शनिवार के दिन से ही करना चाहिए।

– सुबह के समय झाड़ू लगाने के बाद उसे हमेशा साफ करके ही रखें। गंदी झाड़ू अलक्ष्मी को न्यौता देती है। इसके साथ ही, झाड़ू को कभी भी घर में खड़ी नहीं रखनी चाहिए।