Hindi News

indianarrative

Kapoor Ke Totke:आपको मालामाल कर देंगे कपूर के ये अचूक टोटके,एक बार आजमाकर देखें

कपूर से जुड़े अचूक उपाय

Kapoor Ke Totke:हिंदू धर्म में पूजा-पाठ की सामग्रियों की लिस्ट में एक नाम कपूर का भी होता है। कपूर को बहुत ज्यादा शुभ और पवित्र माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि कपूर की सुगंध मात्र से वह स्थान पवित्र हो जाता है। क्योंकि कपूर की खुशबू से सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश घर में बढ़ता है और भगवान की कृपा मिलती है। साथ ही कपूर से बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है और जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होती है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में कपूर के बहुत सारे टोटके और उपाय बताए गए हैं। ऐसे व्यक्ति अगर आपके जीवन में भी कुछ ऐसी परेशानियां हैं, जिनसे निजात पाने का उपाय आप लंबे वक्‍त से तलाश रहे हैं, तो आपको भी कपूर की मदद लेनी चाहिए।

पूजा में होता है कपूर का प्रयोग?

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के नजरिए से कपूर की आरती करने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है पूजा में कपूर की आरती करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। कपूर की आरती करने से घर का वातावरण शुद्ध होता, जिन घरों में रोजाना कपूर से आरती की जाती है वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। कपूर की आरती ,हवन और इसे जलाने से निकलने वाली ऊर्जा बुरी शक्तियां को नष्ट करने में सक्षम होती है।

कपूर से घर का वास्तु दोष होता है खत्म

वास्तु में कपूर का विशेष महत्व होता है। यह घर में मौजूद किसी भी तरह के वास्तु दोष को फौरन ही खत्म कर देता है। वास्तु दोष के खत्म होने पर जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। ऐसी मान्यता है जिन घरों में नियमित रूप से कपूर जलाया जाता वहां पर बुरी ऊर्जाओं का प्रवेश नहीं होता है।

ये भी पढ़े: Kali Mirch Ke Totke:बिगड़े काम को पल में संवार देंगे काली मिर्च के ये अचूक टोटके

कपूर के कुछ उपाय

-जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं उनके आसपास सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा मंडराती रहती हैं। ऐसे में बच्चे डरे और सहमे रहते हैं, बच्चों के ऊपर से बुरी शक्तियों का दूर करने के लिए रोज शाम के समय कपूर के कुछ टुकड़ों का अवश्य ही जलाना चाहिए।

-जिन लोगों को अक्सर रात के समय डरावने सपने आते हैं उन्हे इससे मुक्ति पाने के लिए रात में बेडरूम में कपूर जलाना चाहिए।

-अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष और राहु दोष होता है तो सुबह और शाम के समय कपूर के टुकड़ों को जलाने से लाभ मिलता है।

-राहु-केतु के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए रुमाल में कपूर को बांधकर जेब में रखना चाहिए।