Hindi News

indianarrative

घर में अलग-अलग चीजों की धूप देने से मिलेगी कई परेशानियों से मुक्ति, जानिए इसके लाभ और नियम

Guggal Dhoop Benefits

घर, दुकान या ऑफिस में धुप देने से जहां मन शांत होता है, वहीं पर‍िवार में रहने वाले सदस्य भी स्वस्थ रहते हैं। यही नहीं धुप करने से घर में क‍िसी भी तरह की नकारात्‍मकता प्रवेश नहीं कर पाती। इसके साथ ही ग्रहों से होने वाली परेशानी भी कम होने लगती है और ग्रह-क्‍लेश की समस्‍या कम होने लगती है। तो आइये इसी कड़ी में जानते हैं किस तरह से धूप दें और इसके क्या होते हैं फायदे।

यहां जान लें धूप के नियम और फायदे

-घर में सप्ताह में एक या दो बार नीम के पत्ते की धूनी जलाएं।  ऐसा करने से वास्तुदोष खत्म होता है और सभी तरह के जीवाणु नष्ट हो जाते हैं।

-घर पर किसी की बुरी नजर लगी है या किसी ने कुछ तंत्र-मंत्र कर रखा है, तो जावित्री, गायत्री और केसर को मिलाकर कूट लें। फिर उसमें गुग्गल मिला लें और इस मिश्रण की धूप न‍ियम‍ित रूप से शाम के समय करें।  21दिन तक ऐसा करने से बुरी नजर और तंत्र-मंत्र से छुटकारा मिलेगा।

-प्रत्‍येक शनिवार को शाम के समय पीपल की पूजा करने के बाद धूप और दीप जलाएं। ऐसा करने से जीवन में धन और समृद्दि के मार्ग खुल जाते हैं और शनिदोष भी दूर होता है। अगर आपके काम बन नहीं रहें हैं तो पीली सरसों, गुगल, लोबान, गौघृत को आपस में मिलाकर धूप बना लें और सूर्यास्त के बाद उपले जलाकर ये सभी सामग्री उसमें डाल दें। इसके बाद इसका धुआं घर में द‍िखा दें। ऐसा लगातार 21दिन तक करें। थोड़े दिन बाद काम बनते नजर आएंगे।

-हमेशा ईशान कोण में धूप को रखें ताकि उसकी खुशबू घर के सभी कमरों में फैल जाए। धूप रखते समय ईश्‍वर से यह प्रार्थना भी करें क‍ि उनकी कृपा हमेशा ही बनी रहे।

-वैसे तो न‍ियम‍ित रूप से धूप देनी चाह‍िए।  लेक‍िन अगर आप रोज धूप नहीं दे पाते हैं, तो तेरस, चौदस, अमावस्या और तेरस, चौदस तथा पूर्णिमा को सुबह-शाम धूप जरूर दें। धूप देने से मन, शरीर और घर में शांति बनी रहती है। साथ ही इससे देवदोष, पितृदोष, वास्तुदोष और ग्रहदोष समाप्त होते हैं। इसके अलावा धूप देने से सभी तरह के रोग और शोक मिट जाते हैं।