Hindi News

indianarrative

samudra shastra: जानिए लड़के या लड़कियों बाईं आंख फड़कना किसके लिए माना जाता है बेहद शुभ?

बाईं आंख फड़कना

शरीर के अंगों का फड़कना एक आम प्रक्रिया है। ज्यादातर हम अपने शरीर में आंखों का फड़कना महसूस करते हैं। जिसके लोग अलग-अलग मायने निकालते हैं। ऐसे में कोई आंख का फड़कना शुभ मानता है तो कोई अशुभ। वहीं ये भी मान्यता है कि लड़कों की दाईं आंख तो लड़कियों की बाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यताएं।

महिलाओं और पुरुष की बाईं आंख फड़कने का मतलब

अक्सर ऐसा होता है जब लोग आंख के फड़कने की गतिविधि को भविष्य से जोड़कर देखते हैं और इसके शुभ-अशुभ मतलब निकालते हैं। ज्योतिष अनुसार महिलाओं की बाईं आंख फड़कना बेहद शुभ माना जाता है। ये भविष्य में प्राप्त होने वाले धन का संकेत होता है। वहीं पुरुषों की बाईं आंख फड़कना अशुभ माना जाता है। इससे शत्रु द्वारा तकलीफ पहुंचने का संकेत मिलता है।

दाईं आंख का फड़कना: वहीं पुरुषों की दाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है , लेकिन महिलाओं की इस आंख का फड़कना अशुभ संकेत है। इससे भविष्य में परेशानियां आने के संकेत मिलते हैं।

दाएं आंख की पलक और भौंहों का फड़कना: यदि पुरुषों की दाएं आंख की ऊपर की पलक और भौंवें फड़कती हैं तो ये सारी इच्छाएं पूरी होने का संकेत माना जाता है। ये इस बात का भी संकेत होता है कि भविष्य में आपको पदोन्नति व धन लाभ होने वाला है। लेकिन अगर महिलाओं की दाएं आंख की ऊपरी पलक और भौवें फड़के तो ये अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में कोई काम बिगड़ सकता है।