Hindi News

indianarrative

Rashifal:आज इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा,धन से लेकर नौकरी में होगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 07 February 2023

Mangalwar Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगली भोर 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 3 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 45 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज शुक्र पू.भाद्रपद नक्षत्र में और बुध मकर राशि में प्रवेश करेगा। आइए अब जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष राशि: मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र से भी किसी कारोबार के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि: मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में भाग-दौड़ भी अधिक रहेगी। यात्रा के योग हैं।

कर्क राशि: वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार विस्तार के लिए किसी मित्र के सहयोग से निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि: मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफल रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का सम्भावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी। तनाव से बचें।

वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार में भी बढ़ोतरी के योग हैं। वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि: धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शोधादि कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़े: धनिया का ये चमत्कारी टोटका बदल देगा आपकी किस्मत, एकबार आजमाकर देखें

तुला राशि: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर राशि: संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। विवादों से बचकर रहें।

कुंभ राशि: मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेगें। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि: आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।