Hindi News

indianarrative

पिंजरे का स्टाइल हुआ पुराना अब इन नई ट्रिक्स की मदद से दूर होगा चूहों का आतंक, आसान है इन्हें अपनाना

Get Rid of Rats

बहुत बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि जब चूहों ने आपकी नाक में दम कर दिया है। आपका खाने का सामान, जरूरी फाईल, फिर कपड़ों को कुतर कुतर के आपका दिमाग तक कुतर दिया होगा। लेकिन, अब आपको इन चूहों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बड़े ही आसानी से इन चूहों से छुटकारा पा सकते हैं। घर की बात हो या गैराज हर जगह इनका आंतक होता है। इस आतंक को आज ही इन उपायों की मदद से आप खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं चूहों से छुटकारा पाने के इन उपायों के बारे में।

प्याज: आपको बता दें कि चूहों को प्याज की बदबू एकदम पसंद नहीं है क्योंकि श्यह उनके लिए टॉक्सिक साबित होती है। आप जहां जहां चूहे घूमते नजर आते हैं वहां पर प्याज को छिलकर रख दें। इससे चूहे भाग जाएंगे।

लाल मिर्च: जहां भी आपको चूहे आते हुए हमेशा दिखते हैं उन जगहों पर आप लाल मिर्च या उसके पाउडर को रख दें। इससे चूहे भगाने में मदद मिलेगी।

लहसुन: चूहों को भगाने के लिए लहसुन को बारीक काट कर उसे पानी में मिला दें। इस पानी को चूहों के आने की जगह पर डाल दें। या तो आप लहसुन की कलियां छिलकर भी रख सकते हैं।

लौंग: लौंग या इसके तेल को भी चूहों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मलमल के कपड़ें में लौंग को लपेटे और जहां से चूहे आते हैं वहां रख दें। इससे चूहे को भगाने में मदद मिलेगी।