Hindi News

indianarrative

बेरोजगार महिलाओं के अकाउंट में आएंगे 27000 रुपए, देखें मोदी सरकार की ये खास स्कीम

courtesy google

मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनायी हुई है। इस कड़ी में केंद्र सरकार विधवा महिलाओं के लिए खास पेंशन योजना तैयार कर रही है। इस योजना में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जो विधवा महिलाएं बेरोजगार है। पात्र महिलाओं की देशभर में लिस्ट तैयार की जा रही है। योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में वार्षिक 27000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। आपको बता दें कि अलग-अलग राज्य में ये धनराशि में अंतर हो सकता है। जैसै दिल्ली में 2250 रुपए प्रति माह, महाराष्ट्र में 900 रुपए प्रति माह, राजस्थान में 750 रुपए, गुजरात में 1250 वहीं उत्तर प्रदेश में यह धनराशि 500 रुपए प्रति माह है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी आवाम निकली 'हिंदुस्तान' की दिवानी, चीन के लोग भी भारत की नागरिकता लेने की मची होड़

दरअसल, सरकार की 'विधवा पेंशन स्कीम' के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करती है जिसके तहत वह अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकती हैं। विधवा पेंशन स्कीम के तहत महिलाओं को हर महीने पेंशन की अमाउंट दी जाती है। आपको बता दें कि इसके लिए सरकार ने कुछ नियामक बनाएं है। इस स्कीम का फायदा सिर्फ वही महिलाएं ले सकती हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आती हैं।

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की फिल्म '83' को लेकर हुईं भविष्यवाणी, कमाई में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' और रजनीकांत के बेटे की 'अतरंगी रे' को करेगी घायल 

इसके अलावा अगर आवेदन महिला सरकार की किसी अन्य पेंशन योजना का फायदा ले रही है तो वह इसका लाभ नहीं ले सकती है। साथ ही आवेदक महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। आपको बता दें कि अलग-अलग राज्यों में इसकी धनराशि में भी अंतर है। दिल्ली में यह धनराशि 2250 रुपए प्रति माह है। योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में हर माह 2250 रुपए विधवा पेंशन के रूप में आते रहेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित महिला की सालाना इनकम 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। योजना के आवेदन के लिए पात्र महिला को आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि डॅाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है।