जीवनशैली

Rashifal: भोलेनाथ की कृपा से आज इन 4 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला,देखें अन्य का हाल

Monday Horoscope: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 3 मिनट तक अश्लेशा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 6 फरवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन। का राशिफल।

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की होगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। धन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि– मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

ये भी पढ़े: धनिया का ये चमत्कारी टोटका बदल देगा आपकी किस्मत, एकबार आजमाकर देखें

वृश्चिक राशि– पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि– आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

मकर राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी भवन या सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि– मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago