जीवनशैली

Pitru Paksha:श्राद्ध में किन रूपों में घर आते हैं पितर? कभी न लौटाएं खाली हाथ

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू हो रहे हैं, जिनका समापन 25 सितंबर 2022 को होगा। इस दौरान पूर्वजों को याद कर अनुष्ठान, तर्पण और दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में पितर धरती पर आते हैं। पितृ लोक चंद्रमा के उर्ध्वभाग में माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक पितरों का स्थान प्रकृति से जुड़ी कई चीजों में बताया गया है। ऐसे में पितृ पक्ष में मनुष्य से लेकर पक्षी तक, कई रूपों में पितर आपके द्वार पर आ सकते हैं, लेकिन हम उनको पहचान नहीं पाते हैं। आइए जानते हैं पिृत पक्ष में पितर किन-किन रूपों में आपके घर आते हैं। कहते हैं कि इन्हें कभी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए वरना पूर्वज नाराज हो जाते हैं और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

किन-किन रूपों में आते हैं पितर ?

कौए: पितृ पक्ष में घर आए कौए को कभी भगाएं नहीं। बल्कि इस दौरान कौए को भोजन दें। ऐसा नहीं करने पर पितरों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध पक्ष में 15 दिन तक कौए के द्वारा ही पितर अन्न ग्रहण करते हैं। इससे न सिर्फ वो तृप्त होते हैं बल्कि अपने परिजनों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

ये भी पढ़े: Pitru Paksha:10 सितंबर से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध, नहीं करें कोई कार्य

गरीब-जरूरतमंद: पितृ पक्ष के समय अगर घर में कोई मेहमान, गरीब और असहाय व्यक्ति द्वार पर आए तो उसका कभी अनादर न करें। कहा जाता है पितर किसी भी रूप में आ सकते हैं इसलिए इनके लिए भोजन की व्यवस्था करें। इन्हें कभी खाली हाथ न लौटाएं, कुछ दान दक्षिणा जरूर दें।

कुत्ता-गाय: कुत्ते यम के दूत माने गए हैं। पितृ पक्ष में पंचबली भोग में कुत्ते और गाय के नाम का भोग भी निकाला जाता है। श्राद्ध पक्ष में गाय-कुत्ते का घर के द्वार पर आना बहुत शुभ माना जाता है। अगर ये रास्ते में भी दिख जाए तो इन्हें कभी मारकर भगाएं नहीं, कुछ न कुछ खाने को जरूर दें। इससे पितृ गण की आत्मा को शांति मिलती है। वहीं पितृ पक्ष में गाय की सेवा करने से पितर सबसे अधिक प्रसन्न होते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago