जीवनशैली

Rashifal: इन 5 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, मिलेगा शनिदेव का वरदान

Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 सितंबर 2022 को शनिवार है। आज का दिन शनि महाराज को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनिदेव (Shanidev) की की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि: प्रेम संबंधों में गिले-शिकवे दूर होंगे। आज मन में नए विचारों का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आ सकते हैं। मन में कोई बेचैनी नहीं रहेगी।

वृष राशि: स्वयं पर काम का बोझ हावी ना होने दें। अपनी दिलचस्प स्वभाव से अकेले भी अच्छा समय गुजार सकते हैं। काम के साथ-साथ अपने लिए आराम करने का भी समय निकालें।

मिथुन राशि: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में चल रहा विवाद आपके तनाव का कारण बन सकता है। अपने खान-पान पर ध्यान दें वरना सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कर्क राशि: आज कर्क राशि वालों का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। लंबे समय से चल रहे विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले बढ़े हुए खर्चों को नजरअंदाज ना करें। प्रेम जीवन में उल्लास बना रहेगा। अपने माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

ये भी पढ़े: Rashifal: कन्या राशि को मिलेगी नौकरी में सफलता,वहीं ये लोग संयम से करें काम

कन्या राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर में किसी समारोह पर खर्चा अधिक होने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। ऐसी बातों को बीच में ना लाएं जिससे घरवाले आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला राशि: आज के दिन तुला राशि वालों पर काम का बोझ अधिक हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: दफ्तर में अचानक किसी काम की आने से जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आज दिन भर स्फूर्ति बनी रहेगी जिससे अपना हर काम जल्दी निपटा लेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक लाभ कमाना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह काम आ सकती है।

मकर राशि: माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी रोगी के इलाज के लिए खर्चा अधिक हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि: आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए धन की बचत करने की सलाह दी जाती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

मीन राशि: आज आपका सकारात्मक व्यवहार आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। किसी तीसरे के कारण प्रेम जीवन में खटास पैदा हो सकती है। भविष्य की बातों को लेकर चिंता में रहेंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago