Hindi News

indianarrative

Rashifal:मेष-वृष सहित इन राशियों को मिलेगी सफलता,ये सेहत के प्रति रहें सावधान

Horoscope 6 December 2022

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि-संतान के स्वास्थ का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। संचित धन में कमी आएगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें।

वृष राशि-संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कठिनाइयां भी आएंगी। वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम का यथेष्ट फल संदिग्ध है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के नए स्रोत विकसित होंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मन मुटाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ सुधार हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क राशि-धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार पर ध्यान दें। मन परेशान हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। तनाव में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चले आ रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि-नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार म‍िल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याओं में कमी आएगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि-आज का दिन अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा लेकिन कुछ शारीरिक समस्याएं यदि चल रही थी,तो उनसे भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। आपको लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। आप कुछ अवरोधों को लेकर परेशान तो रहेंगे,लेकिन वह भी आपके परिजनों की मदद से दूर होते दिख रहे हैं। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था व विश्वास बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

ये भी पढ़े: Budh Vakri:साल के आखिरी दिन बदलेगी इस ग्रह की चाल,इन दिन राशि की चमक उठेगी किस्मत

तुला राशि-आज के दिन आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आप किसी आवश्यक कार्य में आप धैर्य बनाए रखे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए समस्या बन सकता है और किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा व आप अपने काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखेंगे,क्योंकि आप योग व व्यायाम को अपनाकर शारीरिक कष्टों से दूर रहेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके करीबी भी आपका भरोसा जीतेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता का पूरा बल मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिसके परिणाम भी बेहतर रहेंगे।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको किसी भी लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है,नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन भी आपका बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आप सतर्क रहें। व्यापार कर रहे लोग यदि आज ढील बरती, तो बाद में में समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे।

मकर राशि-आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके अपने मित्रों से कुछ अनबन चल रही थी,तो वह भी बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपको किसी निर्णय को बहुत ही सक्रिय व सूझबूझ से लेना होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ साथ कुछ अन्य विषयों के प्रति भी रुचि भी जागृत हो सकती है।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को धैर्य रखकर सुलझाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी भूमि और वाहन की खरीदारी की इच्छा आपकी पूरी होगी। भावनात्मक मामलो में आपको सामंजस्य रखना होगा। आप अपनी कुछ बातों को गोपनीय रखें,यदि आपने उन्हें उजागर किया,तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे और कुछ महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करेंगे,नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन राशि-आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर लेकर आएगा और व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा,जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप किसी भी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे,लेकिन आप अपने करीबियों की भावनाओं का सम्मान करें, उन्हें ठेस ना पहुंचाएं।