जीवनशैली

Shani Dev: पितृ पक्ष के पहले दिन शनि पूजा का बन रहा है ये विशेष संयोग

हिंदू धर्म में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है। नवग्रहों में शनि सबसे क्रूर ग्रह माने गए हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों पर शनि देव कृपा करते हैं, उन्हें राज सुख की प्राप्ति होती है। शनिवार का दिन खासतौर पर शनि देव (Shani Dev) को समर्पित है। शास्त्रों में शनिवार का दिन शनि देव का प्रिय दिन बताया गया है। यही वजह है कि इस दिन शनि मंदिरों में भक्तों की भारी उमड़ती है। आज की खास बात ये है कि इसी दिन से पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2022) भी प्रारंभ हो रहे हैं।

पितृ पक्ष कब से शुरू?

पौराणिक ग्रंथों में पितृ पक्ष को बेहद खास माना गया है। पंचांग के मुताबिक इस बार ये 10 सितंबर 2022, शनिवार को भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 25 सितंबर 2022 को किया जाएगा, इसी दिन सर्व पितृ अमावस्या (Mahalaya Amavasya 2022) है।

ये भी पढ़े: Pitru Paksha:श्राद्ध में किन रूपों में घर आते हैं पितर? कभी न लौटाएं खाली हाथ

पितृ पक्ष में शनि देव की पूजा

पितृ पक्ष में शनि देव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का कारक माना गया है। इसके साथ ही शनि को कर्मफलदाता भी कहते हैं, जो हमारे पूर्व जन्म के अच्छे बुरे कर्मों से भी जुड़े हैं। यही कारण है कि पितृ पक्ष में शनि पूजा को खास माना गया है।

शनिवार को शनि के उपाय

शनिवार का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा बताया गया है। इस दिन पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध भी है इसलिए इस दिन का महत्व बढ़ जाता है। शनिवार को नजदीकी शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इस दिन शनि से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन काली उड़द, काला जूते, काला छाता, लोहा आदि का दान कर सकते हैं। इस दिन पितृ का आभार व्यक्त करना चाहिए और पितृ द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों को याद करना चाहिए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago