राष्ट्रीय

Vande Bharat की नई ट्रेन का ट्रायल पूरा, 100-150 नहीं इतनी होगी स्पीड

Vande Bharat: भारतीय रेवले को लेकर इन दिनों खुब बदलाव किए जा रहे हैं ताकि आम जनता की यात्रा सुविधाजनक हो सके। कई रेलवे स्टेशनों को हाईटेक बनाया जा रहा है तो कई जगहों की पटरियों पर तेज दौड़ने वाली रेले को लिए काम चल रहा है। बुलिटे ट्रेन भी बहुत जल्द मिलने वाली है। इसके साथ ही सफर के दौरान अन्य सुविधाओं को लेकर भी भारतीय रेलवे की ओर से कई सारे बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके फायदा सीधा जनता को होगा। इसके साथ ही इंडियन रेलने की बहुप्रतीक्षित ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat) के निर्माण की रफ्तार बढ़ाने की लगातार कोशिश हो रही है। खबरों की माने तो, अब वंदे भारत (Vande Bharat) की नई ट्रेन का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही रेलवे इस ट्रेन को 200Km प्रति घंटा की स्पीड के दौड़ाने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें- Rail यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन खास लोगों को मिलेगा किराए में छूट- सस्ते में होगी यात्रा

वंदे भारत ट्रेनों की नई खेप का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। अब इसके कॉमर्शियल रूप से चलने की तारीख का ऐलान होना है। यह वंदे भारत ट्रेनों का तीसरा चरण है। वहीं भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेनों की इस नई खेप का निर्माण इस साल अक्टूबर से तेजी से बढ़ा सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर जानकारी दी है। उनके अनुसार वंदे भारत की तीसरे चरण की ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 200 किमी प्रति घंटा रखने की तैयारी है। वहीं परीक्षण के दौरान इसे 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल कहा था कि 15 अगस्त, 2023 तक देश में कुल 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की योजना है। सरकार और रेल मंत्रालय इस पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Noida इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए चलेगी अंडरग्राउंड Metro Train, देखें कैसी है DPR

इस साल अक्टूबर से वंदे भार ट्रेनों की निर्माण की रफ्तार बढ़ेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार पहले महीने में एक ट्रेन को पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद 8 ट्रेनों का लक्ष्य है। इस नई वंदे भारत ट्रेन को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जा सकती है। उनका कहना है कि वंदे भारत की तीसरी नई खेप कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी। यह शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 52 सेकेंड में पहुंच जाएगी। जबकि इससे पहले के वर्जन में ट्रेन 54.6 सेकेंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी जानकारी दी है कि, नई वंदे भारत ट्रेन का वजन 38 टन होगा। इसे पहले से कम किया गया। जिसके चलते इसकी स्पीड बढ़ गई है। उनका कहना है कि, 75 में से अधिकांश ट्रेनें चेन्नई में स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी में बनाई जाएंगी। अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान रेलवे के लिए काम कर रहे वैज्ञानिकों की भी प्रशंसा की है और कहा है कि इनका उत्पादन तेजी से बढ़ाया जाएगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago