Hindi News

indianarrative

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, नहीं मिलेगा बकाया DA Arrear, देखें ये बड़ा अपडेट

Courtesy Google

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी और बुरी खबर दोनों ही तरह की खबर सामने आ रही है। आने वाले दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ने वाला है। लेकिन पिछले साल से अटका 18 महीने का डीए एरियर अभी भी रोड़ा बन रहा है। कर्मचारियों का पिछले 18 महीने का महंगाई भत्ते का एरियर बकाया है। सरकार ने इस मामले में रुख साफ कर दिया है कि डीए एरियर देने पर कोई विचार नहीं है। लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है। वहीं, लेवल-13 या लेवल-14  के कर्मचारी का डीए एरियर 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए के बीच बनता है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को अब लौटाना होगा सऊदी अरब का पैसा, इमरान खान को दिए थे 3 बिलियन डॉलर का कर्जा

केंद्रीय कर्मचारी जिनका न्यूनतम ग्रेड पे 1800 रुपए को 4320 रुपए [{18000 का 4 फीसदी} X 6] का इंतजार है।

वहीं, [{56900 का 4 फीसदी}X6] वालों को 13656 रुपए का इंतजार है।

सातवें वेतन आयोग के तहत मिनिमम ग्रेड पे पर केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई से दिसंबर 2020 तक डीए एरियर 3,240 रुपए [{18,000 का 3 फीसदी}x6] मिलेगा।

वहीं, [{56,9003 रुपए का 3 फीसदी}x6] वालों को 10,242 रुपए मिलेगा।

वहीं, जनवरी से जुलाई 2021 के बीच DA एरियर की गणना करें तो 4,320 [{ 18,000 रुपए का 4 फीसदी}x6] होगा. वहीं, [{₹56,900 का 4 फीसदी}x6] का 13,656 रुपए होगा।

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Blast Case:अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में सबसे बड़ी सजा, 49 दोषियों में से 38 को फांसी, 11 को उम्र कैद

सूत्रों की मानें तो जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक एरियर का भुगतान नहीं होगा। सरकार की तरफ से आए इस बयान से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, यूनियन का अब भी मानना है कि वह सरकार से इस पर नेगोशिएट कर रहे हैं। AICPI आकंड़ों की मानें तो इसमें 3 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए बढ़कर 34 फीसदी तक पहुंच जाएगा। इसका भुगतान भी मार्च की सैलरी में हो सकता है। दरअसल, जनवरी 2022 के महंगाई भत्ते का ऐलान होना अभी बाकी है। मार्च में होली के आसपास इसका ऐलान हो सकता है।