Hindi News

indianarrative

दुनिया के इन देशों में कभी नहीं होती रात,हमेशा आसमान में चमकता है सूरज

इन देशों में नहीं डूबता सूरज

सुबह के बाद शाम होना, दिन के बाद रात होना और सूर्योदय (sunrise) के बाद सूर्यास्त 9sunset) होना सब कुछ प्रकृति के हाथ में है। मगर, कभी-कभी प्रकृति कुछ सवाल छोड़ जाते हैं, जिसपर यकीन करना बहुत मुश्किल हो जाता है। वैसे क्या कभी आपने सुना है कि कहीं पर कभी भी रात ही नहीं होती है यानी सूरज (Sun) निकलता तो है, लेकिन डूबता नहीं हैं। दरअसल, दुनिया में कई ऐसी ही अजीबों-गरीब जगहें हैं, जिन पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि क्या सच में ऐसा भी कुछ होता है। लेकिन, यह एक दम सत्य है कि आज दुनिया में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां कई महीनों तक सूर्यास्त(sunset)  नहीं होता है। हम घड़ी देखकर बता सकते हैं कि अभी सुबह है या शाम। लेकिन दुनिया भर में 6 ऐसी जगहें हैं, जहां लोग घड़ी देखने के बाद चक्कर खा जाते हैं कि अभी दिन है या रात। क्योंकि वहां रात के वक्त भी सूरज की चमक होती है, जिससे लगता है कि अभी दिन का समय है।

स्वीडन: स्वीडन में मई से अगस्त के आखिरी तक आधी रात को सूर्य अस्त होता है। इसके बाद सुबह तड़के 4 बजे ही सूर्य निकल जाता है। यह एक ऐसा देश है जहां पर छह महीने तक सुबह रहती है।

नार्वे: नार्वे को मिडनाइट सन के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा देश है जहां पर मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक दिन रहता है और रात नहीं होती है। यहां के स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। कभी रात न होने वाली जगह का आनंद ले सकते हैं और अपने कैमरे में खूबसूरत नजारे को कैद कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: दुनिया से ओझल हिमाचल के हिल स्टेशन के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे

कनाडा: कनाडा का नुनावुत शहर काफी खूबसूरत है। यहां की आबादी करीब तीन हजार है। इस शहर में सिर्फ दो महीने सूर्य अस्त नहीं होता है। सर्दी के मौसम में यहां पर दिन नहीं होता है और सिर्फ रात रहती है।

आइसलैंड: यूरोप के सबसे बड़े द्वीप में शामिल आइसलैंड में जून में कभी सूर्य डूबता नहीं है। यहां 24 घंटे दिन रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है।

फिनलैंड: आइलैंड्स के देश फिनलैंड के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी के दौरान 73 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है। खास बात ये है कि यहां आप कांच के इग्लू में रहने का मज़ा ले सकते हैं।