Hindi News

indianarrative

Astro Tips: हमेशा अशुभ ही नहीं शुभ संकेत भी देती हैं छींक, जाने इससे जुड़े कुछ शकुन-अपशकुन

छींक आना एक शकुन है या अपशकुन

हमारे समाज में कई ऐसी चीजें को शकुन और अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है, इन्हीं में से एक छींक है। अगर किसी व्यक्ति को छींक को अकसर अशुभ संकेत के रूप में ही देखा जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हर छींक अशुभ नहीं होती है। कई जगह पर छींकने से शुभ संकेत भी मिलते हैं। आज हम आपको छींक से जुड़े कुछ शकुन-अपशकुनों के बारे में बता रहे हैं। क्या हैं वो? आइए जानें।

छींकने का शकुन

-दवाई का सेवन करते समय यदि व्यक्ति को छींक आ जाए और दवाई गिर जाए तो शुभ संकेत होता है। इससे रोग का निवारण शीघ्र होता है। 

-अगर कोई व्यक्ति किसी दुर्घटना स्थल या श्मशान घाट में छींक दे तो यह भी शुभ होता है।

-घर से किसी यात्रा पर निकलते समय यदि परिवार का कोई सदस्य बाईं ओर ऊंचाई से अथवा पीठ की ओर से छींक दे तो यात्रा शुभ और लाभदायक होती है।

-घर से बाहर निकलते समय कोई व्यक्ति एक से अधिक बार छींकता है, विशेष कर दो बार, तो उसे शुभ संकेत माना जाता है।

छींक के अपशकुन

-रसोई में दूध उबलते समय यदि महिला छींक दे तो यह अपशकुन होता है। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

-यदि आप किसी जरूरी काम या लंबी यात्रा पर निकल रहे हों  और कोई उसी समय छींक दे तो ये अशुभ संकेत होते हैं। थोड़ी देर रुके और गुड़ या कुछ मीठा खाकर दोबारा निकलें।

-घर से निकलते समय यदि कोई व्यक्ति दाईं तरफ मुंह करके छींकता है तो इससे बनता काम बिगड़ जाता है।

-अगर कोई व्यक्ति सामने से छींकता है तो इससे परिवार में लड़ाई-झगड़े की संभावना बढ़ती है।

-अगर आप किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहें हों और कोई व्यक्ति एक बार छींके तो वह अशुभ संकेत होता है।