Hindi News

indianarrative

Signs Before Death: मौत से ठीक पहले कैसा महसूस करता है इंसान? जानिए मृत्यु से जुड़े कुछ खास रहस्य

Signs Before Death

इस दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य है मौत। वैसे मृत्यु के बाद की दुनिया के बारे में तमाम बाते बताई जाती हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि मौत के बाद क्या है? स्वर्ग और नर्क की दुनिया के बारे में किसी को कुछ भी मालूम नहीं है, मगर इस बारे में कई लोग बता पाते हैं कि मौत से ठीक पहले इंसान को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिनसे उन्हें आभास हो जाता है कि इस दुनिया में उनका वक्त पूरा हो चुका है। तो चलिए आपको बताते हैं उन्हीं संकेतों के बारे में…

क्या कहती है रिसर्च…

-एक रिसर्च में यह सामने आया है कि मरने से पहले इंसान के आगे कई तरह के विजन दिखाई देते हैं। उसे परछाइयां दिखती हैं। यह भी बताया गया है कि लोगों को मरने से पहले अपने कमरे को कोनों में अपने प्रियजनों की परछाइयां दिखाई व महसूस होती हैं। किसी-किसी को अपने पिता दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़े: Vastu Tips: अनमैरिड हो तो Bedroom में मत रखना यब सब, वरना जिंदगी हो जाएगी बर्बाद!

-अपने आस पास परछाइयों का दिखना व महसूस होना, ऐसा मरने से कुछ घंटे पहले या कुछ दिन पहले होता है। ऐसा होने से उस शख्स को यह अंदाजा लग जाता है कि उसका इस दुनिया से जाने का समय आ गया है। हालांकि अकाल मृत्यु में मरने वाले लोगों के साथ ऐसा नहीं होता, क्योंकि उनकी मौत अचानक आती है।

-रिसर्च के अनुसार मरने के कुछ समय पहले व्यक्ति के शरीर से अजीब-सी गंध आने लगती है। क्योंकि मौत से 6महीने पहले से ही व्यक्ति की नाक, मुँह और जीभ पत्थर की तरह कड़े होने लगते हैं।

-माना जाता है कि जब व्यक्ति मरने वाला होता है तब उसे अपने सभी अच्छे-बुरे कामों की याद आने लगती है। इस दौरान उसे पछतावा भी होता है।

-पौराणिक कथाओं के अनुसार जो लोग जीवन में अच्छा कार्य करते हैं। उन्हें जिंदगी के आखिरी समय में एक सुनहरा प्रकाश दिखाई देता है।