Hindi News

indianarrative

इन दो राशियों का मेल हमेशा एक दूसरे लिए होता है उम्दा, यूनिक स्टाइल में प्यार जाहिर करने में होते हैं माहिर

zodiac pairs

वो गाना है न ' हम लाख छुपाए प्यार मगर दुनिया को पता चल जाएगा…यह कुछ लोगों पर सटीक बैठता है। जी हां, इस बात को समझना हमेशा मुश्किल रहता है कि आपको कौन पसंद करता है और कौन नहीं। वहीं किसी के प्रति आकर्षित होना और भी ज्यादा मुश्किल भरा साबित हो सकता है, दरअसल आपको एहसास भी नहीं होता और आप उस इंसान को बेशुमार प्यार करने लगते हैं। लेकिन आपको उस समय प्यार के सिवा शायद ही किसी चीज का आभास हो पाता है। वहीं कभी कभार जल्दबाजी में लिए गए फैसले बेशक उस क्षण के लिए सही हो लेकिन आगे चलकर आपको बहुत ज्यादा नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

खैर, दूसरी तरफ अगर आप किसी के प्यार में पड़ ही गए हैं तो ऐसे में अब आपको बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत भी नहीं है। क्योंकि भावनाओं को सामने से व्यक्त करना सबसे अच्छा तरीका है। पर जैसा कि आप और हम सब इस बात से वाकिफ हैं, ऐसा करना बहुत ज्यादा आसान भी नहीं होता है। ऐसे ही कुछ लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए आज हम इस लेख के जरिये आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे जो एक दूसरे को गुपचुप तरह से पसंद कर सकते हैं।

मीन और धनु

इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर  मीन और धनु राशि के जातकों का आता है। आपको बता दें, इन दोनों राशि को मिलकर बना जोड़ा बेहद अलग माना जाता है। जहां मीन राशि के लोग संवेदनशील होते हैं, तो वहीं धनु राशि के लोग सोचते बहुत हैं और वह रोमांच व स्वतंत्रता की फिक्र करते हैं। दरअसल, इन दोनों राशियों के लोगों में जो समानता उसके पीछे की वजह है दोनों का अपनों के लिए उनका प्यार। वहीं दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा परफेक्ट कपल साबित होता है साथ ही दोनों एक दूसरे की क्रिएटिविटी की भी खूब तारीफ करते हैं।

वृषभ और मकर

दूसरे नंबर पर वृषभ और मकर राशि के लोग आते हैं जो भले ही एक दूसरे के विपरीत हो, मगर आकर्षण के मामले में इनसे कम कोई भी नहीं। दोनों में खासियत यह होती है कि ये जोड़ा महत्वकांशी होने के साथ-साथ दोनों अक्सर एक दूसरे की तारीफ करते भी थकते नहीं हैं। जहां वृषभ राशि के लोग बड़े सपने देखते हैं तो मकर राशि के लोग अधिक व्यावहारिक होते हैं। दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से बैलेंस करके चलते हैं। ये  कहना गलत नहीं होगा इस राशि के लोग एक दूसरे को चुपके-चुपके प्यार करते हैं।

मेष और कुंभ

इन दोनों राशि के लोगों की दिशाएं बेशक अलग हो, लेकिन जब प्यार की बात आती है तो दोनों का एक दूसरे के लिए काफी अच्छा जोड़ा साबित होते हैं। दरअसल, मेष राशि के जातक उग्र और विद्रोही व्यक्तित्व वाले होते हैं तो कुंभ राशि के लोग शांत स्वभाव के होते हैं। मगर कभी -कभी इनका सनकी और ऊर्जावान देखने को मिलते हैं। इस जोड़े के साथ में रहने की खास बात यह होती है कि ये दोनों दुःख भरे जीवन में रहने से बेहतर जोखिम उठाना पसंद करते हैं। एक दसूरे के साथ रहकर इनका प्यार दिन प्रतिदिन बढ़ता है।

मिथुन और कर्क

ऊपर बताई गयी सभी जोड़ियों में से एक अव्वल की जोड़ी में से होती है मिथुन और कर्क राशि के लोग। ये दोनों राशि के लोग अपने रिश्ते को दोस्ती और फिर चाहे प्यार हमेशा एक नया स्तर और महत्व देना बखूबी जानते हैं। मिथुन राशि के लोग बेहद धैर्यवान और जमीन से जुड़े रहने वाले होते हैं, जबकि कर्क राशि लोगों को सामजिक होना पसंद होता है। खास बात प्यार दोनों एक दूसरे को करते हो, लेकिन दोनों हमेशा एक दूसरे की तारीफ चुपके से ही करना पसंद करते हैं।