Hindi News

indianarrative

Zodiac Signs:बेहद भावुक होते है इन 4 राशियों के लोग,देखे क्या शामिल है आपकी राशि

बेहद भावुक होते हैं इन राशि के लोग

Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में कुछ कई ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जो सबसे ज्यादा भावुक और संवेदनशील होती हैं। यही नहीं हद से ज्यादा भावुक होना इनके लिए मुसीबत भी बन जाता है। तो आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक हर राशियों का अपना एक स्वभाव होता है। कुछ राशियां बेहद व्यवहारिक होती हैं तो कुछ राशि के जातक स्वभाव से बेहद भावुक होते हैं। इन लोगों को छोटी से छोटी बात भी दिल पर लग जाती है।

मेष राशि–  इस राशि के लोग अपने रिश्ते को पूरे दिल से निभाते हैं। इन लोगों झूठे और धोखेबाज लोग पसंद नहीं आते हैं। अगर कोई अपना इनसे छल करता है तो ये बुरी तरह आहत होते हैं। ऐसे में तनाव की वजह से इनके मानसिक स्थित पर गहरा असर पड़ता है। ये लोग अपने प्रियजनों पर अधिकार जताते हैं और ईर्ष्या ग्रस्त होते हैं। अगर कभी इन्हें कोई चोट पहुंचाता है तो ये लोग दुखी हो जाते हैं।

कर्क राशि– इस राशि के लोग बाहर से सख्त दिखेतो हों लेकिन अंदर से ये लोग बहुत कमजोर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूसरों का दुख को ये अपना दुख मान उसकी पूरी मदद करते हैं लेकिन अगर इन्हें जब कोई ठेस पहुंचाता है तो ये टूट जाते हैं। लोगों से ये लोग इतने जुड़ जाते हैं उनकी पीठ पीछे कोई बुराई करें तो भी सहन नहीं कर पाते हैं और उससे पूरी तरह रिश्ता खत्म कर लेते हैं। अपने बेहद करीबी लोगों के प्रति इनके अंदर समर्पण का भाव रहता है।

ये भी पढ़े: Friday Rashifal:इन 5 राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा,बन रहे अचानक लाभ के योग

सिंह राशि – इस राशि के लोग गतिशील और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। यह लोग महत्वाकांक्षी, साहसी, मजबूत इच्छाशक्ति, सकारात्मकर और आत्म विश्वास से ओतप्रोत होते हैं। स्वभाव से ये लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। जब इनके आदर्शों की आलोचना होती है तो ये काफी गुस्से में आ जाते हैं। यह लोग रूढ़िवादी सिद्धांतों का पालन करते है लेकिन दूसरे के उपदेशों के प्रति संवदेनशील भी होते हैं।

कन्या राशि– इस राशि के लोग इतने भावुक होते हैं कि दूसरों को दर्द में देख खुद के आंसू रोक नहीं पाते। ये छोटी सी बातों को दिल से लगा लेते हैं और फिर उससे बहुत जल्दी उबर नहीं पाते। कई बार इनकी भावुकता इतनी बढ़ जाती है कि स्वार्थी लोग इसका फायदा उठाते हैं।

तुला राशि– इस राशि के लोग अधिक सामाजिक, खुश-मिजाज और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये अन्य राशि वाले जातकों से अधिक भावुक होते हैं। ये जातक अपने लव पार्टनर की भावनाओं की क़द्र करते हैं और बदले में उम्मीद करते हैं कि इनकी भावनाओं को भी पूरी तरह समझा जाए। ऐसा ना होने पर ये लोग बुरा मान जाते हैं। आम तौर पर ये लोग शांतिप्रिय प्रकृति के और किसी काम को आसान तरीके से करने वाले माने जाते हैं।