Hindi News

indianarrative

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए जून का आखिरी दिन बेहद शुभ, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

Horoscope Today 30 June 2022

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ को चौथा महीना माना गया है। आषाढ़ के महीने में ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित कर रही है। पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास  का कृष्ण पक्ष समाप्त होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12राशियों का वर्णन किया गया है। एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12राशियों का चक्र पूरा होता है।  हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 30जून 2022दिन गुरुवार है। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।  इस दिन विधि- विधान पूजा और दान किया जाता है। तो आइये आपको बताते हैं किन राशियों का भविष्य क्या कहता है जानते हैं आज का राशिफल…

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। करियर को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। आपको पहले जिन आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ा था, वे अब समाप्त हो जाएंगी। बचत योजनाओं में निवेश करने का यह एक अच्छा समय है।

वृष राशि: आज आपके सभी काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। इंजीनियरिंग कर रहे इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है।

मिथुन राशि: आज निजी संबंधों में मधुरता आ सकती है। शत्रु से मुक्ति मिलेगी। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानी खत्म होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सोच-समझकर निर्णय लें। यदि आप लेखक या पत्रकार हैं तो आज का दिन उत्तम और शुभ है।

कर्क राशि: आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपको अपने कार्य में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा और भविष्य में परिवार में होने वाले किसी महत्वपूर्ण समारोह की योजना बनाने में सभी शामिल होंगे।

सिंह राशि: आप अपना अधिकांश समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज निर्णय लेना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपका पैसा आते ही कहीं रुक सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। ऑफिस में आज आपका काम ज्यादा रहेगा। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि: आज आप मित्रों के साथ यात्रा-पर्यटन का आयोजन करेंगे। व्यापार में आगे बढ़ेंगे। नए लोगों से संपर्क हो सकता है। आपका काम भी बढ़ सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। शारीरिक कष्ट आपको स्वस्थ बनाएगा।

तुला राशि: आज आप में से कुछ लोगों के लिए भागदौड़ भरी रहेगी। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बन सकती हैं। धैर्य रखें, क्योंकि समय उतना बुरा नहीं है जितना इस समय आपको लगता है। आप खुद को संगठित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित करने में सक्षम होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज आप जो भी काम करना चाहते हैं वो काम बहुत ही आराम से पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। किसी काम को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग करना चाहिए।

धनु राशि: आप कुछ अच्छी योजनाएँ बनाएंगे, जिससे आने वाले दिनों में आपको लाभ होने की संभावना है। आज आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आज आपको अपनी शंका करने की आदत पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। विवेकपूर्ण कार्यों से लाभ मिलेगा।

मकर राशि: आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आप किसी फंक्शन में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर हो सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी राय देनी चाहिए। आज आप थोड़ा सुस्त भी महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि: आज बुरे लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए किसी से बहस न करें। कुछ मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हो सकती हैं। बिना सोचे समझे कोई बड़ा फैसला लेने से नुकसान होने की संभावना है। चतुराई से समस्या का समाधान संभव है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कठिन हो सकता है और आप किसी काम को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यवसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी।