Hindi News

indianarrative

सिर्फ एक बार साथ में लगा दें ये अलग-अलग पौधे और फिर देखें कमाल! चंद घंटों में बदल जाएगी फूटी किस्मत

Lakshmi Kamal And Vishnu Kamal

Vastu Plant:बहुत से ऐसे लोग जो अपने घरों में कई बार बरकत की कमी महसूस करते हैं। ये सब कुछ वास्तु दोषों की वजह से हो सकता है। ऐसे में घर के वातावरण में कुछ पौधे तेजी से बदलाव ला सकते हैं। इन्हीं पौधों में से एक है लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल का भी है। असल में दोनों ही अलग-अलग प्रकार के पौधे हैं लेकिन, इन दोनों को एक साथ जोड़े में लगाना घर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं क्या है ये पौधा।

क्या है लक्ष्मी-विष्णु कमल का पौधा

जानकारी के लिए बता दें,लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल असल में कम पानी वाले और पहाड़ों में पाए जाने वाले पौधे हैं। इन्हें रस से भरपूर प्लांट भी कहा जाता है। ये देखने में कमल के फूल जैसे होते हैं। लक्ष्मी कमल जहां हरे रंग का होता है, वहीं विष्णु कमल की पत्तियों का रंग बदलता जाता है। ये ब्राउन या हल्का लाल हो सकता है।

ये दोनों पौधे कब और कहां लगाएं

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल को लगाने के लिए आपको गुरुवार और शुक्रवार (Friday) के दिन का चुनाव करना चाहिए। क्योंकि ये दोनों ही दिल लक्ष्मी और नारायण के दिन माने जाते हैं। इसके अलावा आप इन्हें उत्तर की दिशा में लगा सकते हैं या पूजा स्थान पर भी रख सकते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं और खास बात यह है कि इनकी ज्यादा सेवा नहीं करनी होती है। बस हफ्ते में इन्हें 2 बार हल्का पानी दें और कभी-कभी धूप में रख दें। ध्यान रखें ज्यादा पानी देने से बचें।

ये भी पढ़े: Vastu Tips:ये छोटू सा पौधा करता है तेजी से पैसों की बौछार,इस दिशा में लगाने से तुरंत होगा चमत्कार

इससे मिलने वाले फायदे

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल लगाने से पहले तो घर में शांति आती है। दूसरा ये लक्ष्मी और विष्णु दोनों का आशीर्वाद लाते हैं। ये आपके घर में पैसों की दिक्कत और आर्थिक स्थिति को सही करते हैं। इस लगाने से आपके घर में बरकत बनी रहती है।