Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: पैसों की कमी ने खुशियों पर लगाया ग्रहण तो घर की दीवारों पर करवाए इस रंग का पेंट, पलभर में हो जाओगे मालामाल

courtesy google

घर सुंदर दिखे, इसके लिए आप फर्नीचर से लेकर डेकोरेशन की हर चीज लेकर आते हैं। लेकिन घर की सुंदरता को बढ़ाने में सबसे ज्यादा अहम रोल वॉल पेंट का होता हैं। घर की दिवारों पर खूबसूरत पेंट सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इन्हीं पेंट को अगर वास्तु के अनुसार कराया जाए, तो ये आपकी जिंदगी में आने वाली मुसीबतों को टाल सकता हैं। आज हम आपको वॉल पेंट से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में बताते हैं।

वास्तु के अनुसार घर में पीला या सफेद रंग का पेंट करवाना शुभ का प्रतीक होता हैं। ये रंग सुकून, पॉजिटिव एनर्जी के साथ रोशनी देने वाले होते हैं।

अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो बेडरुम की उत्तरी दीवार पर हल्का हरा रंग पेंट करवाएं। वास्तु के अनुसार हरा रंग पैसों की किल्लत को दूर करता हैं।

जिन पति-पत्नियों के बीच अगर ज्यादा झगड़ा होता हैं, उन्हें अपने बेडरुम में लाल रंग का पेंट कराना चाहिए। इससे रिश्ते में आने वाली सारी कड़वाहट दूर होती हैं।      

वास्तु के अनुसार, खिड़की और दरवाजों पर हमेशा गहरे रंग का ही पेंट कराना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती हैं।

किचन की दीवारों पर लाल या फिर कोई हल्का रंग का ही पेंट करवाए, इससे घर में बरकत बनी रहती हैं।