Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: एक तोते की तस्वीर रातोंरात बदल देगी आपकी तकदीर, घर की इस दीवार पर लगाएं फिर देखें चमत्कार

Vastu Tips For Parrot

खुले आसमान में आजाद होकर घूमने वाली रंग बिरंगी चिड़िया, तोते और कई तरह के पक्षी हमारा मन मोह लेते हैं। वैसे पक्षियों को आजादी का प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पक्षियों को पिंजरे में कैद नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। यही नहीं ऐसा करने से परिवार के लोगों को स्वास्थ संबंधी दिक्कतें आती है साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जी हां, दरअसल पक्षियों का नवग्रह से भी संबंध है ऐसे में इनकी शुभता पाने के लिए घर में पक्षियों को कैद नहीं करना चाहिए वरना आर्थिक हानी और घर की सुख शांति भंग हो सकती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पक्षी जरूर हैं जिनकी तस्वीर घर में लगाई जाए तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं।इन्हीं में से एक है तोता। तो इसी कड़ी में जान लेते हैं घर में तोते की तस्वीर लगाने के फायदे और सही दिशा…

सौभाग्य के लिए:  शास्त्रों में तोते के रंग बिरंगे पंख पंचतत्वों  का प्रतीक माने जाते हैं। सुख समृद्धि में वृद्धि के लिए घर में तोते की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार और खुशियों का आगमन होता है।

पढ़ाई में एकाग्रता: ऐसे बच्चे जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता, किसी बहाने से वो पढ़ाई से जी चुराते हैं तो ऐसे में उनके कमरे की उत्तर दिशा की दीवार पर तोते की तस्वीर लगाएं।माना जाता है कि इससे उनकी बुद्धि में तेजी आएगी और पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी।

पति-पत्नी में प्रेम: वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए बेडरूम में तोते की फोटो लगा सकते हैं। तोते को प्रेम का प्रतीक माना गया है। इसकी फोटो लगाने से पति-पत्नी के बीच का मन मुटाव खत्म होता है और रिश्तों में मजबूती आती है।

व्यापार में मुनाफा: व्यापार में तरक्की के लिए हरे रंग के तोते की तस्वीर अपनी दुकान या ऑफिस में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे बुद्धि और कार्य की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है जिससे व्यापार करने की समझ में इजाफा होता है। व्यापार में नफे और नुकसान की समझ होना बहुत जरूरी है इसे मैनेज करने में तोते की तस्वीर बहुत लाभदायक मानी गई है।