Hindi News

indianarrative

आज का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा वरदान के समान, होगा फायदा ही फायदा

आज का राशिफल

साल 2022 के सितंबर माह का 22वां दिन कई राशियों (Astrological sign) के लिए व्यस्त और प्रगतिशील रह सकता है और कुछ जातक ऐसे भी हैं जिन्हें अपने सामाजिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति दिखाई देगी। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज  22 सितंबर 2022 का पंचांगकल का दिशाशूल: दक्षिण। विशेष: द्वादशी श्राद्ध। विक्रम संवत 2179 शके 1944 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु अश्विन मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी 25 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी आश्लेषा नक्षत्र 26 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र शिव योग 09 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्ध योग कर्क में चंद्रमा 26 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में। तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों का गुरुवार का दिन।

मेष राशि : मनमाफिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से भी आपको लाभ होगा। किसी भी की भी कही सुनी बातों पर आज आपको भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आप को कोई गुमराह कर सकता हैं। मित्रों का मिलेगा सहयोग।

वृष राशि: शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति‍ होगी। परिश्रम अधिक होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है।

मिथुन राशि: आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आज आपको प्रसन्न रहना चाहिए, समय अच्छा चल रहा है। लोहे का व्यापार करने वाले कारोबारी आज मुनाफा कमाएंगे। युवा वर्ग अपनी अद्भुत कार्यक्षमता के बल पर कठिन काम भी चुटकियों में निपटा लेंगे जिससे सभी से वाहवाही लूटेंगे। आज आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क राशि: मनमाफिक काम होने से आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आपके द्वारा कही गई बातों की वजह से एक-दूसरे के लिए गलतफहमी हो सकती है। जिन विवादों से आपका संबंध नहीं है, ऐसे विवादों को सुलझाने से बचें। श्री गणेश जी की कृपा से सभी काम समय पर पुरे होंगे। मनमाफिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि: आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। आपको अपनी मां की सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। धन से जुड़े मामले आज सुलझेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। श्री गणेश जी की कृपा से सभी काम समय पर पुरे होंगे। मनमाफिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि: धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। बहुत समय अटका हुआ या रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके प्रियजन खुश हैं और आपको उनके साथ शाम के लिए कुछ योजनाएँ बनानी चाहिए। घर परिवार के धार्मिक आयोजन मन को शांत रहेगा, जीवन में नई खुशहाली का अनुभव करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि : विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करें, यह आपके भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। श्री गणेश जी की कृपा से सभी काम समय पर पुरे होंगे। मनमाफिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़े: इस नवरात्रि घर पर जलाए अखंड ज्योति, माँ अम्बे करेगी हर कष्ट निवारण

वृश्चिक राशि: व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे।

धनु राशि : कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। फिलहाल आय में कमी एवं खर्च की स्थिति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कर्म हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर राशि: स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में एक दूसरे के बीच रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा। आपसी सामंजस्य से घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कुछ परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, पहले से सावधान रहना अच्छा है।

कुंभ राशि : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। श्री गणेश जी की कृपा से सभी काम समय पर पुरे होंगे। मनमाफिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।