Hindi News

indianarrative

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में Alert,भारी बारिश की संभावना

प्रतीकात्मक फ़ोटो

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज जारी मौसम बुलेटिन में 22 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है।

विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की भविष्यवाणी की है।

मौसम कार्यालय बुलेटिन में इस बात की भी भविष्यवाणी की गयी है:

*असम और मेघालय में 22 से 26 मई के दौरान छिटपुट स्थानों पर और 24 से 26 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा।

*उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज/बिजली/तेज़ हवाओं के साथ व्यापक वर्षा की संभावना है।

*23 से 25 मई के दौरान एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है।इससे अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी, 24 और 25 को उत्तराखंड के कई स्थानों पर और 24 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

*अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।