विज्ञान

हिंद महासागर की गहराई में मिले इंसान जैसे अजीबोगरीब जीव,वैज्ञानिकों भी हुए हैरान

Indian Ocean: समुद्र अद्भुत और बेहद विशाल होता है, जो तमाम अनोखे जीवों से भरा हुआ है। साथ ही दुनिया का यह हिस्‍सा संसाधनों की वजह से भी काफी खास है। वहीं हिंद महासागर को लेकर वैज्ञानिकों ने एक नए शोध में हैरानी जताई है। ज्‍वालामुखी के करीब मिलने वाले ये जीव वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स के लिए चर्चा का विषय बन गए है। यह अजब-गजब से जीव हिंद महासागर के गहरे हिस्‍से में मिले हैं। म्‍यूजियम विक्‍टोरिया रिसर्च इंस्‍टीट्यूट के वैज्ञानिकों को बिना आंख वाले जानवर, चमगादड़ जैसी दिखने वाली मछली और छिपकली जैसी मछली जिसके दांत काफी नुकीले थे, मिले हैं।

इनका पता कैसे मिला

डेली स्‍टार रिपोर्ट के अनुसार ये जीव उस समय मिले जब रिसर्चर्स ऑस्‍ट्रेलिया के सूनसान कोकोज आइलैंड मरीन पार्क में समंदर के नीचे खुदाई का काम कर रहे थे। यह द्वीप 467054 स्‍क्‍वॉयर किलोमीटर तक फैला है। यहां से पर्थ की दूरी 2750 किलोमीटर है और उत्‍तर-पश्चिमी हिस्‍से में पड़ता है। खास बात यहां से मूंगे के दो द्वीप भी हैं। इसके साथ ही 27 छोटे द्वीप हैं जहां पर सफेद रेत, पाम के पेड़ और कुछ खाड़‍ियां भी हैं। वैज्ञानिकों की टीम ने इससे पहले यहां पर उस समुद्री जीवन का पता लगाया था जिसके बारे में किसी को भी कुछ नहीं मालूम था।

ये भी पढ़े: कितना विशालकाय होता था डायनासोर का राजा?शोध में किया चौंका देने वाला खुलासा

मिली इंसान जैसी मछली

मालूम हो, वैज्ञानिक समुद्र की सतह के तीन मील नीचे सैंपल इकट्ठा करने के लिए गए थे। तब उन्‍हें वहां जिलेटिन स्किन के साथ एक अंधी ईल पाई। तब तक इसकी आंखें विकसित नहीं हुई हैं। वैज्ञानिकों को यह तीन मील से भी ज्‍यादा की गहराई पर मिली है। वैज्ञानिक इसे हासिल करके बहुत खुश हैं। इसके अलावा उन्‍हें लिजर्डफिश मिली है जिसके अंडाशय और वीर्यकोष एक साथ हैं। इसके अलावा उन्‍होंने एक सिर पर आंख वाली चपटी मछली की भी खोज की है। यह बिल्‍कुल इंसान के जैसी नजर आती है।

इसके अलावा गहरे समुद्र की बैटफिश भी रिसर्चर्स को मिली हैं जो समुद्र तल पर अपने हाथों जैसे पंखों के सहारे चलती हैं। स्लोन की वाइपरफिश ने वैज्ञानिकों को सबसे ज्‍यादा हैरान किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मछलियां गहरे समुद्र में रहने की आदी हैं। ये मछलियां हर तरह के आकार में मिलती हैं। इनकी आंखें या तो बहुत बड़ी होंगी या फिर होंगी ही नहीं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago