Categories: विज्ञान

Africa में मिला 300 Kg के कछुए का जीवाश्म, एक टांग मिलने से मचा हड़कंप

अफ्रीका (Africa) के करीब मेडागास्कर में लगभग एक हजार साल पहले एक विशाल कछुआ रहा करता था। यहां पर वह पौधे खाकर अपना गुजारा किया करता था। इन पौधों को खाकर ये कछुआ मैमथ और अन्य बड़े शाकाहारी जीवों की श्रेणी में शामिल जो गया था। इस विलुप्त हो चुके कछुए के बारे में नई स्टडी में मालूम हुआ कि वैज्ञानिक पश्चिमी हिंद महासागर (Indian Ocean) में मेडागास्कर और अन्य द्वीपों पर रहने वाले विशाल कछुओं की वंशावली पर स्टडी कर रहे थे। तब उन्हें इस बारे में पता चला है।

वैज्ञानिकों को कछुए के पैर की हड्डी मिली थी। बाद में उन्होंने इसके न्यूक्लियर और माइटोकॉन्ड्रियल DNA का विश्लेषण किया। इससे उन्होंने पाया कि यह एक नई प्रजाति है, जिसे उन्होंने एस्ट्रोचेलिस रोजरबोरी नाम दिया है। 11 जनवरी को साइंस जर्नल में इससे जुड़ा अध्ययन प्रकाशित किया गया है। कछुए की प्रजाति का नाम फ्रांसीसी पशु चिकित्सक और पश्चिमी हिंद महासागर के विशाल कछुओं के विशेषज्ञ दिवंगत रोजर बार के नाम पर दिया गया है।

कछुए का वजन भारी-भरकम

इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी हाथ नहीं लग पाई है कि कछुआ कब विलुप्त हुआ था। मगर अध्ययन के मुताबिक इसकी टांग एक हजार साल पुरानी है। इस स्टडी के सह लेखक कैरेन सेमंड्स ने कहा, जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बेहतर होती रहती है, वैसे-वैसे ही हम नए डेटा प्राप्त करते रहते हैं जो हमारा दृष्टिकोण बदलता है। कछुए के नई प्रजाति की खोज रोमांचक है। पश्चिमी हिंद महासार में ज्वालामुखी द्वीप और प्रवाल द्वीपसमूह एक समय विशाल कछुओं से भरा हुआ था।

ये भी पढ़े:America में चूहों को लेकर अनोखा प्रयोग,बूढ़े इंसानों को जवान करने की बेहतरीन तरकीब

हर साल खा जाते हैं इतने पौधे

एक लाख कछुए आज भी मेडागास्कर के उत्तर पश्चिमी इलाके में रह रहे हैं। यहां वह हर साल 1.18 करोड़ किग्रा पौधे खा जाते हैं। इस क्षेत्र की अधिकांश प्रजातियां अब मानवीय गतिविधियों के कारण विलुप्त हो चुकी हैं। जीवाश्म विज्ञानी अभी भी इन कछुओं का पता लगाने में लगे हैं। उनका कहना है कि अगर हम यह जानना चाहते हैं कि इन द्वीपों का पारिस्थितिक तंत्र मूल रूप से कैसा था तो हमें विशाल कछुओं को शामिल करना होगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago