Hindi News

indianarrative

क्या है उड़ने वाले सांपों का रहस्य? इंसानों को देख हो जाता है कुछ ऐसा?

हवा में उड़ने वाले सांप की सच्चाई

आपने भी जहां तक है हरे रंग का सांप देखा होगा या इसके बारे में पढ़ा होगा। बताया जाता है ये सांप उड़ता है। हाल ही में इस ग्रीन स्नेक को लेकर कई विडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें इसे पहचानना काफी मुश्किल है। ये सांप बेहद पतला और हरे रंग का होने के कारण यह घास की पत्तियों में बड़ी आसानी से गुम हो जाता है। यही वजह है कि इसे आसानी से देख पाना बड़ा मुश्किल होता है। अगर आप गूगल पर ग्रीन स्नेक (Green snakes) टाइप करेंगे तो बहुतेरी तस्वीरें दिखेंगी। यही नहीं कुछ तस्वीरों में तो यह सांप पेड़ की टहनी को छोड़ता दिखाई देता है। उस समय उसके शरीर का 80-90 प्रतिशत हिस्सा हवा में रहता है। इसी वजह से इसे ‘उड़ने वाला सांप’ कहा जाने लगा। जबकि सचाई यह है कि ये सांप उड़ते नहीं हैं।

ये एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगा लेते हैं। ये शरीर को कुछ इस तरह से मोड़ लेते हैं जिससे उनका शरीर अप-डाउन आकार में आ जाता है और वे हवा में उछल पाते हैं। हरे रंग के ये सांप कम विषैले होते हैं। आमतौर पर ये मछली, मेढक, चिड़िया और चमगादढ़ खाते हैं। भारत, चीन, श्रीलंका समेत आसपास के कई देशों में ये सांप पाए जाते हैं। ये पेड़ों की तनों या मोटी डाल पर नहीं बल्कि टॉप यानी ऊपरी छोर पर रहना पसंद करते हैं।

छलांग लगाकर पहुंच दूसरे पेड़ पर जाते हैं सांप

इनके शरीर की बनावट ऐसी होती है कि ये आसानी से खुद को बैलेंस भी कर लेते हैं। जब दूसरे पेड़ पर जाना होता है तो ये ऊपर ही ऊपर उछलकर पहुंच जाते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि छलांग लगाने के बाद ये सिर से पूंछ की तरफ अपने शरीर को चपटा कर लेते हैं। इसके बाद ये काफी चौड़े हो जाते हैं। हो सकता है आपके मन में सवाल हो कि आखिर सांप चलते कैसे हैं और उड़ने की तरह क्या इनके मूव करने का कोई और भी तरीका है?

ये भी पढ़े: किसी गांव में झुके हुए पेड़ तो कही मैदान पर आईना जाने रहस्यों से भरी पृथ्वी के बारे मे खास बाते

10 से 12 फीट की छलांग लगा सकते हैं सांप

वास्तव में सांप के पैर नहीं होते, इसलिए ये अपनी मांसपेशियों और स्किन का इस्तेमाल करके ‘चलते’ हैं। ये चार तरीके से चलते हैं। इनमें तरंगों के रूप में और बॉडी को थोड़ा सा उठाकर सीधे चलने की स्टाइल सबसे चर्चित है। इन सांपों की पांच प्रजातियां होती हैं और ये सभी क्रिसोपेलिया से संबंधित हैं। कहा जाता है कि ये सांप 10 से 12 फीट की छलांग लगा सकते हैं। इनके भागने की स्पीड काफी तेज होती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि हमेशा पेड़ों पर और पत्तियों के बीच रहने के कारण इनका रंग हरा होता है। हालांकि, उड़ने वाले सांप काले और डार्क ग्रे रंग के भी हो सकते हैं। ये डरपोक और शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ये इंसानों को देख नर्वस हो जाते हैं इसलिए तेजी से भागते हैं।