Hindi News

indianarrative

ये है सबसे विशाल मगरमच्छ! पकड़ने में शिकारियों के छूटे पसीने, वजन इतना कि…

US Longest Alligator: अमेरिका के मिसिसिपी में शिकारियों ने अब तक पकड़े गए सबसे लंबे मगरमच्छ को याजू नदी में मार डाला। इस रिकॉर्ड तोड़ने वाले जानवर की लंबाई 14 फीट 3 इंच थी। इसका वजन 364 किग्रा था। इससे पहले मिसिसिपी में जो सबसे पड़ा शिकारी जानवर पकड़ा गया था वह 14 फुट 0.75 इंच लंबा था। इसका वजन 347.5 किग्रा था, जिसे शिकारियों ने 2017 में पश्चिमी शहर के पास पकड़ा था। शिकारियों ने इस नए रिकॉर्ड वाले मगरमच्छ को 10 दिनों तक चलने वाले शिकारी सीजन में 26 अगस्त को पकड़ा था। यह मगरमच्छ दुनिया का सबसे लंबा नहीं है। वहीं शिकार में हिस्सा लेने वाले डोनाल्ड वुड्स का कहना है कि जिस रात को यह मारा गया वह एकदम शांत थी। हमने 8-10 फुट वाले कई मगरमच्छ देखे, लेकिन हम उसकी तलाश नहीं कर रहे थे। रात के करीब 9 बजे शिकारियों ने इस विशालकाय मगरमच्छ को देखा और उसे पकड़ लिया। इस मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सात घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

बन नया रिकॉर्ड

जब इस मगरमच्छ को शिकारियों ने अपनी नाव पर चढ़ा लिया, तब उन्हें यह अहसास हुआ कि यह कितना विशाल था। उसके पीठ की चौड़ाई और बड़ा सिर देख कर सभी शिकारी हैरान रह गए। कुछ शिकारियों ने कहा कि उन्हें इस पर यकीन ही नहीं हो रहा था। इस मगरमच्छ के बारे में MDWFP एलीगेटर प्रोग्राम के समन्वयक एंड्रयू अर्नेट को सूचित किया गया, जिन्होंने वजन और नाप के बाद आधिकारिक रिकॉर्ड की घोषणा की। इन शिकारियों ने मगरमच्छ के साथ तस्वीरें खिंचाई।

ये भी पढ़े: वडोदरा में भारी बारिश, सड़कों पर पानी भर जाने से सामने आये मगरमच्छ

पूरे राज्य में मगरमच्छ

मगरमच्छ दक्षिणपूर्वी अमेरिका के मूल निवासी हैं और ये पूरे मिसिसिपी में पाए जाते हैं। शिकार के मौसम के बाहर MDWFP से विशेष अनुमति के बिना मगरमच्छों को पकड़ना या उनका शिकार करना अवैध है। परमिट मिलने पर 4 फीट से ज्यादा लंबे दो मगरमच्छ और 7 फीट से लंबे एक मगरमच्छ को पकड़ सकते हैं। अब तक का सबसे बड़ा मगरमच्छ 15 फीट 9 इंच लंबा था, जिसे 2014 में पकड़ा गया था।