Hindi News

indianarrative

T20 World Cup 2021: नई जर्सी में नए जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, नेवी ब्लू कलर में चमक रही विराट की टीम

T20 World Cup 2021

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर BCCI ने बड़ी घोषणा की है। इस विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम  नए अवतार में दिखेगी। इस विश्व कप में टीम नई जर्सी में दिखेगी। जिसे आज लॉन्च किया गया। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। इसके पहले बीसीसीआई ने ट्वीट कर नई जर्सी में टीम इंडिया के धुरंधरों की तस्वीर शेयर की है। ये जर्सी पहले की तरह ही MVL Sports द्वारा लॉन्च की गई है।  

 

भारत को जो नई जर्सी मिली है वो पुरानी जर्सी से थोड़ी अलग है। अभी तक टीम इंडिया जो जर्सी पहन रही थी वो गहरे नीले रंग की थी। ये जर्सी भी इसी रंग की है लेकिन इसका डिजाइन अलग है।  इसी तरह की जर्सी 1992 विश्व कप में टीम इंडिया ने पहनी थी। नई जर्सी भी नेवी ब्लू रंग की है। ये भी कुछ-कुछ 1992 वर्ल्ड कप की जर्सी की तरह मिलती-जुलती है।

भारतीय टीम शुरुआती 2007 टी20 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनी थी। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा करने उतरेगी। कोहली टी20 में कप्तान के तौर पर आखिरी बार उतरेंगे। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होना है। क्वालिफाइंग राउंड मिलाकर कुल 45 मैच खेले जाएंगे। इसमें से क्वालिफायर राउंड में 12 मैच और सुपर-12 राउंड में 30 मैच खेले जाएंगे।