Hindi News

indianarrative

IND vs NZ: मनपसंद मैदान में छक्का लगाकर रोहित तोड़ेंगे विराट कोहली का रिकॉर्ड

Rohit sharma

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा। ये मैच कोलकता के इडेन गार्ड्न में खेला जाएगा। मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रोहित टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के भी पूरे कर सकते हैं। विराट कोहली के नाम इस समय इंटरनेशनल टी20 करियर में 3227 रन है, वहीं रोहित शर्मा के नाम 3141 रन है। रोहित शर्मा विराट कोहली से 87 रन दूर है। रोहित शर्मा जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, वह इस रिकॉर्ड को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में तोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा ने अब तक खेले दो मुकाबलों में 103 रन बनाए थे। उन्होंने पहले टी20 में 48 रन बनाए थे, जबकि रांची में खेले दूसरे T20 में उन्होंने 55 रन बनाए थे। रोहित शर्मा इस समय T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं, वहीं मार्टिन गप्टिल के बाद वो दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। भारत के T20 कप्तान के के नाम फिलहाल 147 छक्के दर्ज हैं। मतलब विराट का रिकॉर्ड तोड़ते वक्त अगर उन्होंने 3 और छक्के जड़े तो वो 150 छक्के जमाने वाले T20 इंटरनेशनल में दूसरे बल्लेबाज होंगे। रोहित ने रांची T20 में 5 छक्के उड़ाए थे।