Hindi News

indianarrative

India vs Pakistan: आज भारत-पाकिस्तान के बीच हॉकी स्टिक से जंग!

India vs Pakistan के बीच महामुक़ाबला

India vs Pakistan: भारतीय ह़ॉकी टीम का आज पाकिस्तान के साथ भिड़ंत है। भारत हॉकी स्टिक के साथ जंग लड़ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। भारत के 18 खिलाड़ी आज पाकिस्तान से लोहा लेंगे।भारत तीसरे मैच में मलेशिया को 5-0 से हरा चुकी है और अब तक एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में अजेय टीम है।

भारतीय हॉकी टीम के लिए महामुक़ाबला

हॉकी फैंस के लिए इंतजार की घड़ी अब कुछ की घंटों में ख़त्म होने वाली है। भारतीय टीम आज चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2023 के अपने अंतिम ग्रुप मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह महामुकाबला रात 8:30 बजे शुरू होगा। दुनिया की चौथे नंबर की टीम भारत इस मुकाबले के लिए फेवरिट है, क्योंकि वह टूर्नामेंट अभी तक अजेय है। दूसरी ओर, पाकिस्तान को मलेशिया से बुरी हार मिली।

पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला बात

India vs Pakistan  के बीच मुक़ाबला जबरदस्त होने वाला है। क्योंकि भारत अपने ग्रुप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है, मलेशिया को भारत ने 5-0 से हराया। वहीं, पाकिस्तान टीम किसी भी हाल में भारत के खिलाफ मैच जीतना नहीं तो कम से कम ड्रॉ करना चाहेगा, क्योंकि इसी आधार पर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर,भारत अपने पिछले मुक़ाबले में मौजूदा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन कोरिया को 3-2 से हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारत ने जहां चीन पर 7-2 से बड़ी जीत का आगाज किया तो वहीं, जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ किया।

भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर

वहीं, अपने तीसरे मैच में भारत ने मलेशिया को 5-0 से बुरी तरह हराया। भारत टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच हारा नहीं है। भारत चार मैचों में 10 अंकों के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के अंक तालिका में शीर्ष पर है। जबकि पाकिस्तान इतने ही मैचों में 5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। कोरिया औऱ जापान के साथ ड्रॉ होने से पहले पाकिस्तान अपनी शुरुआती मैच में मलेशिया से 3-1 से हार गया। पाकिस्तान ने चीन को 2-1 से हराकर पहली जीत दर्ज की।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए 5 गोल

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में अब तक पांच गोल किए हैं और टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हैं।

जानते हैं भारतीय हॉकी टीम के उन 18 जाबांज खिलाड़ि. के बारे में जो आज पाकिस्तान से लोहा लेने वाले हैं।

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर: जर्मनप्रीत सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास।

मिडफील्डर: हार्दिक सिंह (उप-कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, शमशेर सिंह।

फॉरवर्ड: आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, एस कार्ती।

यह भी पढ़ें-9 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुक़ाबला। champions trophy में भारत का दबदबा।