Categories: खेल

पीएम मोदी का फोन आते ही फफक कर रोने लगीं महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी, देखें वीडियो

भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाईं पर उन्होंने इतिहास रच दिया है। इस हार के बाद सारी महिला खिलाड़ी मैदान में ही रोने लगी। उनकी आंखों में आंसू देखकर पुरा भारत भावुक हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के साथ फोन पर बात की। इस दौरान हॉकी खिलाड़ियों की आंखे नम हो गई। हालांकि पीएम मोदी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए उनकी फाइटिंग स्पिरिट की तारीफ की।

पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान कई खिलाड़ियों की आंखों से आंसू निकल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी ने जिस तरह से खैल के दौरान पसीना बहाया है, वह देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा की बात है। उन्होनें कहा कि आप सभी ने बहुत बढ़ियां खेला है। पांच-छह साल से आपने पसीना बहाया है। मैं सभी को बधाई देता हूं।

इस दौरान पीएम मोदी ने नवनीत कौर को लगी चोट के बारे में भी जानकारी ली। खिलाड़ियों ने बताया कि नवनीत कौर को आंख पर चोट लगी है और 4 टांकें लगाने पड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा, ”आप निराश मत हों, देश आप पर गर्व कर रहा है। आप लोगों की मेहनत से ही हॉकी की पहचान पुर्नजीवित हो रही है।

#WATCH | Indian Women's hockey team breaks down during telephonic conversation with Prime Minister Narendra Modi. He appreciates them for their performance at #Tokyo2020 pic.twitter.com/n2eWP9Omzj

— ANI (@ANI) August 6, 2021

भारत की टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। पर वहां हार मिली थी। कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को कड़े और रोचक मुकाबले में 4-3 से हरा दिया। भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की थी, लेकिन पदक नहीं जीत सकी। बेहद रोमंचक मुकाबले में भारतीय टीम 4-3 हार गई।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago