Categories: खेल

Tokyo Olympics 2020: वो डेढ़ मिनट…जिसमें पलट गया पूरा दांव और प्वाइंट गवां बैठे बजरंग पुनिया

टोक्यो ओलंपिक में 65 किलोवर्ग फ़्री स्टाइल कुश्ती के सेमीफ़ाइनल में बजरंग पुनिया को हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के पहलवान हाजी अलीयेव ने बजरंग पुनिया को 12-5 से हराया। पहले हाफ में ही हाजी अलीयेव बजरंग पुनिया पर भारी पड़े। जहां हाजी ने 11 अंक बनाए वहीं बजरंग केवल 5 अंक ही बना सके और फाइनल में पहुंचने से चूक गए। अब शनिवार को कांस्य पदक के लिए मुक़ाबला होगा, जहां बजरंग रूस के पहलवान के खिलाफ अखाड़ें में उतरेंगे।

Bajrang Punia loses his SF bout to Aliyev Haji 🤼‍♂️

He will play for Bronze tomorrow.#Tokyo2020 | #TeamIndia | #Wrestling pic.twitter.com/caHSuVtqfj

— The SportsGram India (@SportsgramIndia) August 6, 2021

वहीं अजरबैजान के हाजी अलीयेव 65 किलोवर्ग फ़्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल में जापान के ताकुटो ओटुगुरो से मुक़ाबला करेंगे। सेमीफाइनल में जब डेढ़ मिनट बाकी रह गए थे, तब बजरंग ने फीतले दांव लगाने की कोशिश की, लेकिन दांव उल्टा पड़ा और बजरंग 2 पॉइंट गंवा बैठे। आपको बता दें कि अलीयेव 57 किलोग्राम में रियो 2016 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और 61 किलोग्राम में 3 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं। शुरुआती मिनट में ही बजरंग ने एक पॉइंट की बढ़त बना ली थी, लेकिन अजरबैजान के पहलवान ने बजरंग पर उन्हीं का दांव लगा दिया।

बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में हारे, अब कांसे के लिए लड़ेंगे

— यूनीवार्ता (@univartaindia1) August 6, 2021

फीतले दांव की मदद से अजरबैजान के पहलवान ने बजरंग के खिलाफ कई पॉइंट बटोरे। बजरंग पुनिया बीते सात आठ सालों से भारत के ऐसे पहलवान रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर लगातार कामयाबी हासिल की है। यही वजह है कि टोक्यो में उन्हें भारत के लिए सबसे उपयुक्त दावेदार माना जा रहा था। रवि दहिया के मेडल जीतने के बाद उनके ऊपर कामयाबी का दबाव भी बढ़ा। गोल्ड गंवाने के बाद अब करोड़ों भारतीय की उम्मीद ब्रॉन्ज मेडल से जुड़ी हुई हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago